राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न.06 से 12 मई तक रायगढ़ में आयोजित था कार्यक्रम

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न.06 से 12 मई तक रायगढ़ में आयोजित था कार्यक्रम kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न.06 से 12 मई तक रायगढ़ में आयोजित था कार्यक्रम kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर,
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न.06 से 12 मई तक रायगढ़ में आयोजित था कार्यक्रम kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ अंतर्गत सभी 4 जिलों सक्ती रायगढ़ सारंगढ़ जांजगीर चांपा के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय ETI प्रशिक्षण 6 मई से 12 मई 2026 तक वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ में संचालित किया गया। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो विनय चौहान और राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई के निर्देशन एवं डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआसमापन समारोह के प्रथम सत्र में सभी कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया और अपना अपना अनुभव साझा किया गया। संतोष अनंत, प्रो मुकेश कुमार पटेल, संतोष नायक, मनोज विश्वकर्मा, प्रो राजेश पटेल, प्रो पुष्पा,दुर्गा टंडन, प्रो अरविंद मिरि, सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी।समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक सक्ती, प्रो संतोष नायक द्वारा स्वामी विवेकानंद भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वागत की कड़ी में मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव का स्वागत डा रविन्द्र कौर चौबे द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे का स्वागत प्रो के के गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन डॉ रविंद्र कौर चौबे कार्यक्रम समन्वयक द्वारा दिया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव ने 7 दिवसीय ETI प्रशिक्षण के सभी कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे की नेतृत्व क्षमता को सराहा और उनको बधाई दिए।उन्होंने अपने समय में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में किए गए कार्यों की यादों को हम सबके बीच शेयर किया।उन्होंने कहा कि आप जहां भी रहे निर्विवाद रूप से अपना कार्य उत्साहपूर्वक करते रहे।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपकी कोई भी समस्या हो उसको हम तक जरूर शेयर करे ताकि उसका निराकरण किया जा सके।उन्होंने कहा कि आज हम जिस जगह पर है कल कोई और होगा इसलिए देश और मानव समाज के हित के लिए निर्भीक ,होकर कार्य करे और एक दूसरे का सहयोग करते रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण में विशेष योगदान देने वाले कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दास, और प्रो के के गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंच संचालन पुष्पांजलि दास द्वारा किया गया। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा माननीय कुलपति महोदय प्रो विनय चौहान, राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई, कुलसचिव डॉ तरुणधर दीवान, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे, समस्त कार्यक्रम अधिकारियों, विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षक डॉ सुशील कुमार एक्का (भूतपूर्व कार्यक्रम समन्वयक), प्रो बी के पटेल जिला संगठक जिला जांजगीर चांपा, डॉ पी के अग्रवाल सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉ खनूजा, डॉ मनोज सिंहा ( कार्यक्रम समन्वयक) , डॉ एन गुरिया (चैतन्य कॉलेज पामगढ़), माया दत्ता, चैताली राय (जिला महिला संरक्षण अधिकारी) , प्रो शारदा घोघरे, डॉ सौरभ प्रधान सुचिता त्रिपाठी, और राजीव रंजन उप प्राचार्य वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ और स्वयं सेवकों का इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया और अपनी अपनी संस्था में नई सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में 7 दिनों तक स्वयं सेवकों सुशांत पटनायक धीरज पटेल विजय साहू हर्ष मालाकार और लवेश कुमार नंद ने सक्रिय भागीदारी की ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading