300 यूनिट बिजली फ्री और ₹40000 सालाना मिलेगी पेंशन. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की घोषणा. योगी से निपटने बड़ा दांव चलेगी सपा



300 यूनिट बिजली फ्री और ₹40000 सालाना मिलेगी पेंशन. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की घोषणा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी सपा ने अभी से अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में बुंदेलखंड और अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं के बीच भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही, महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा भी किया. अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए स्मार्ट मीटर और बढ़ती महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाया, जिससे आम जनता त्रस्त है.



