*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया

10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम

सक्ती जिले में दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल

शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती जिले में जिला प्रशासन द्वारा सावन का महीना में रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सेलिब्रेट द मानसून मैजिक ऑफ सक्ती रखा गया है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार रील जमा करने की तिथि 14 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई है। परिणाम की घोषणा 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) के दिन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2500 रुपए रखा गया है। साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 लाइक पार करने वाली हर रील पर इनाम मिलेगा। 1000 से ज़्यादा लाइक पर, प्रति लाइक एक रुपए का इनाम मिलेगा (उदाहरण के लिए 1500 लाइक आने पर 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा),सावन रील प्रतियोगिता के लिए सुझाए गए स्थान तुर्री धाम – मानसून की हवा में भक्ति में डूब जाएँ, दमाऊ धारा – झरनों की सुंदरता को कैद करें, चंद्रपुर (चंद्रहासिनी मंदिर) – सावन के दौरान आध्यात्मिक भव्यता का प्रदर्शन पर आधारित है। इन तीनों स्थानों का रील बनाकर प्रतिभागी रील प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। यह 15 जुलाई 2025 से 15 अगस्त 2025 के समयावधि तक चलेगा। नियम एवं शर्त सहित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय सक्ती से सम्पर्क किया जा सकता है,सुझाए गए तीनों स्थान को दर्शाते हुए एक इंस्टाग्राम रील (अधिकतम 90 सेकंड) का बनाएं, जिसे अपने अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। हैशटैग #SaavanInSakti का इस्तेमाल करें,@saktidist व @ceozpsakti को टैग करें, रील्स 15 जुलाई और 15 अगस्त 2025 के बीच पोस्ट की जानी चाहिए। प्रतिभागी कई रील्स सबमिट कर सकते हैं, लेकिन केवल एक ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।प्राप्त जानकारी अनुसार सबसे ज़्यादा लाइक वाली रील विजेता मानी जाएगी। लाइक की गिनती 14 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक की जाएगी।

जैजैपुर विकासखण्ड के लालमाटी, देवरघटा, बोईरडीह, अमोदा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि हो। इसी क्रम में आज जैजैपुर विकासखण्ड के लालमाटी, देवरघटा, बोईरडीह, अमोदा, परसदा, गुजियांबोड़, मुक्ता बोड़सरा, बरेकेलकला, गुडरूकला सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के गांव, गलियों, शासकीय भवनो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत जैजैपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जनपद पंचायत जैजैपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो में सरपंच, पंच, ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाे, महिलाओं सहित अन्य सभी लोगो की उपस्थिति में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत की आजादी और एकता का सबसे बड़ा प्रतीक हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है। यह राष्ट्रपे्रम, हमारी आजादी, बलिदान और एकजुटता की पहचान है

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को होगा आयोजित

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर (छ.ग.) के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन बाजार चौंक सक्ती से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक 14 अगस्त 2025 को सुबह 07:30 बजे से किया जा रहा है। उक्त स्वतंत्रता दौड़ मे सभी आयु वर्ग के विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, जिला खेल संघ संस्था के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा जिलेवासी भाग ले सकते है। जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव, विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रधान पाठकों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने संस्था के खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं को सूचित कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराते हुए स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगें।

हर घर तिरंगा अभियान : बिहान दीदियों की तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश

सक्ती-देश की आजादी की 79 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सक्ती जिले में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के आह्वान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की दीदियों ने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है। जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में बिहान की दीदियों द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों और ग्रामवासियों को अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का संदेश दिया। यह अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश प्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। बिहान स्व सहायता समूह की दीदियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाल कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। उन्होंने जोर दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आजादी का प्रतीक है, जिसे हर घर पर फहराकर हम अपने देश के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त कर सकते हैं। बिहान समूह की दीदियों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बन सकें।

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से पुरुषोत्तम कुमार बरेठ आत्मनिर्भरता की ओर हो रहे अग्रसर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा ग्राम कटे कोनी (छोटे) निवासी श्री पुरुषोत्तम कुमार बरेठ को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। इस सहयोग का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके रोजगार में सुगमता लाना है। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से अब श्री बरेठ अपने कार्यों को अधिक सहज और तेज़ी से कर पाएंगे। यह सुविधा उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनकी रोज़मर्रा की आवाजाही में भी बड़ी मदद करेगी। समाज कल्याण विभाग के इस कदम से दिव्यांगजन के जीवन में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना को बढ़ावा मिलेगा। श्री बरेठ ने इस सहयोग के लिए विभाग और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे अपने रोजगार को पूरी तरह आगे बढ़ा सकेंगे। यह पहल सशक्त समाज सशक्त जीवन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जो यह साबित करता है कि सही सहयोग से हर व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में जिले के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में आज निर्मल महिला संकुल संगठन के द्वारा रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली का आयोजन कर कलस्टर स्तरीय “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलस्टर अध्यक्ष श्रीमती मायावती सिदार, एफएलएफआरपी सरस्वती सारथी, हरिप्रिया वैष्णव जानकी चन्द्रा, रानी पटेल, शशि सिदार, ललिता विश्वकर्मा, महेश कुमारी एवं अन्य बिहान कैडर्स के द्वारा रंगोली, तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ, सेल्फी का गतिविधि आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान कैडर्स व पदाधिकारी द्वारा सहभागिता देकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपादित किया गया।

10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
10 खबरें एक साथ-तिरंगामय हुआ शक्ति जिला, शक्ति जिले में सावन की रील बनाओ, इनाम पाओ, जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव-गांव में तिरंगा रैली एवं देश भक्ति का बन रहा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला प्रशासन की दौड़, दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड साइकिल, कलेक्टर तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ जैन के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक रूप से चल रही तैयारिया kshititech
जिला प्रशासन की पहल पर शक्ति जिले में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम
Back to top button