10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न

10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर साहब
10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech
जन दर्शन में समस्या सुनते कलेक्टर साहब
10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech

मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में सुशासन तिहार 2026 के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति, राजस्व अभिलेखों की समीक्षा, आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, बिहान, उज्ज्वला योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी नियंत्रण, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल व्यवस्था, ई-डिस्ट्रिक्ट एवं ई-ऑफिस परियोजना, पेंशन प्रकरण तथा पीएम श्री स्कूल सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान भवनविहीन एवं मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, मरम्मत कार्य एवं भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशित बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, बालेश्वर राम, के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को छपोरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

शक्ति -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हायर सेकेंड्री स्कूल छपोरा में 13 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत आयोजित छपोरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत छपोरा, बड़ेरबेली, भूतहा, कुरदा, डोमा, अमलीडीह, पिरदा, भड़ोरा, मुड़पार, मिरौनी, नरियरा, रनपोटा, मरघटी, घोघरी, बासीन, देवगांव, माहुलदीप, भेड़ीकोना, बरभांठा, अचरितपाली एवं बरपाली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सक्ती को छपोरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई से।नंदेली भांठा मैदान सक्ती में 04 जून 2026 तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

शक्ति -संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 14 मई 2026 से 04 जून 2026 तक नंदेली भांठा मैदान सक्ती में आयोजित होगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, नेटबॉल, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल अन्य खेलों का अभ्यास कराया जाएगा। खेल प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 05:30 बजे से 07:30 बजे तक एवं सायं 04:30 बजे से 06:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में केवल सक्ती जिले के वे बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 18 वर्ष से कम होगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 14 मई 2026 को प्रातः 07:00 बजे सेजेस स्कूल सक्ती में किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को सुबह एवं शाम नियमित खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।एमबीयू के लिए विशेष कैंप लगाने एवं अधिक से अधिक बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट कराने के दिए निर्देश

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आधार सेवाओं के सुचारु संचालन एवं जिले में इनहाउस मॉडल तथा जीपी इनहाउस व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आधार सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने तथा आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने एमबीयू (अनिवार्य बायो मैट्रिक अपडेट) के संबंध में जिले में विशेष कैंप आयोजित करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का एमबीयू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक एमबीयू की सुविधा निःशुल्क रखी गई है। निर्धारित समयावधि के भीतर अधिक से अधिक बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, यूआईडीएआई से श्री मोहम्मद सौबान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात जिला सक्ती अंतर्गत सक्ती एवं बाराद्वार के सभी आधार इनहाउस सेंटरों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान आधार अपडेट एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सुशासन तिहार 2026-समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, श्रीमती निर्मला साहू को मिली बड़ी राहत।निर्मला साहू मिलेगा 5 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार का लाभ

सक्ती- जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर लोगों के लिए सुविधाओं और राहत का केंद्र बनते जा रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रायपुरा में आयोजित समाधान शिविर में एक ऐसी ही सुखद तस्वीर देखने को मिली, जब ग्राम रायपुरा निवासी श्रीमती निर्मला साहू को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। श्रीमती निर्मला साहू ने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और अल्प समय में उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। कार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड मिलने से प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाती है। योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज का लाभ भी शामिल है। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और आम लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 12 आवेदन हुए प्राप्त

  शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सर्जुनी निवासी श्री मनोज गोस्वामी ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कराने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी श्री रामकिशन घृतलहरे ने ग्राम पंचायत पिसौद सरपंच पर कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रपुर निवासी श्रीमती सुशीला कुमारी देवांगन ने विगत 8 वर्षों से लंबित राशि के भुगतान के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम खूंटादहरा निवासी श्री हेतराम श्रीवास एवं रूपेश कुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्रदान कराने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली निवासी श्री सुभेराम भारती ने केंद्रीय छात्रवृत्ति दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री योगेश देवांगन ने तहसीलदार सक्ती के द्वारा खाता विभाजन कर अभिलेख दुरुस्त न करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech
10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech
10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech
10 खबर एक साथ-मंगलवार को शक्ति जिले में तोपनो साहब ने ली समय सीमा की बैठक. जनदर्शन में समस्याएं सुनी साहब जी ने, जिले में 21 दिनों के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन. सुशासन तिहार के समाधान शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश. जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न kshititech

प्रातिक्रिया दे