बचपन से ही नेत्रहीन होकर भी जगा रहे हैं शिक्षा की अलख-शक्ति जिले के दृष्टिबाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा गुरु गौरव सम्मान 2026 से हुए सम्मानित. बेहरा के सम्मानित होने पर शिक्षक परिवार ने दी उन्हें बधाई. नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला बेहरा को सम्मान

बचपन से ही नेत्रहीन होकर भी जगा रहे हैं शिक्षा की अलख-शक्ति जिले के दृष्टिबाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा गुरु गौरव सम्मान 2026 से हुए सम्मानित. बेहरा के सम्मानित होने पर शिक्षक परिवार ने दी उन्हें बधाई. नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला बेहरा को सम्मान kshititech
दृष्टि बाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित होते हुए
बचपन से ही नेत्रहीन होकर भी जगा रहे हैं शिक्षा की अलख-शक्ति जिले के दृष्टिबाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा गुरु गौरव सम्मान 2026 से हुए सम्मानित. बेहरा के सम्मानित होने पर शिक्षक परिवार ने दी उन्हें बधाई. नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला बेहरा को सम्मान kshititech
बस्ती जिले के दृष्टि बाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा

शक्ति जिले के दृष्टिबाधित शिक्षक राजेंद्र कुमार बेहरा गुरु गौरव सम्मान 2026 से हुए सम्मानित. बेहरा के सम्मानित होने पर शिक्षक परिवार ने दी उन्हें बधाई. नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला बेहरा को सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शासकीय हाईस्कूल परसदा खुर्द, जिला शक्ति में व्याख्याता के पद पर पदस्थ श्री राजेंद्र कुमार बेहरा को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए ‘गुरु गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।बचपन से ही दृष्टिबाधित श्री बेहरा सामान्य विद्यालय में सामान्य बच्चों को अध्यापन कराते हैं। दृष्टिबाधिता उनके शिक्षण कार्य में कभी बाधा नहीं बनी। वे आधुनिक आईसीटी एवं डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए प्रोजेक्टर, वीडियो एवं डिजिटल शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। उनके इन प्रयासों से कठिन विषयों को भी बच्चों के लिए सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलती है तथा पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण करने में भी सहायता मिलती है।श्री बेहरा का शिक्षण केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है। वे विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करते हुए उनके शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने का उनका प्रयास विशेष रूप से उल्लेखनीय है।उनकी शिक्षा के प्रति इसी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें इससे पूर्व राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कर्मचारी के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।गुरु गौरव सम्मान-2026’ का आयोजन दर्शन बालोद मीडिया संस्थान की पहल एवं नोवल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। यह सम्मान उन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया, जो शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।श्री राजेंद्र कुमार बेहरा की प्रेरणादायी यात्रा यह संदेश देती है कि दृष्टिबाधिता किसी व्यक्ति की क्षमता की सीमा नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, तकनीक और समर्पण के साथ नई संभावनाओं का मार्ग है। उनके कार्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading