गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार–2026 का आयोजन. शक्ति ब्लॉक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने करी इस सेमिनार में सहभागिता. विकासखंड शिक्षा अधिकारी पटेल रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद. विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने किया शिक्षा अधिकारियों का स्वागत

गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार–2026 का आयोजन. शक्ति ब्लॉक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने करी इस सेमिनार में सहभागिता. विकासखंड शिक्षा अधिकारी पटेल रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद. विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने किया शिक्षा अधिकारियों का स्वागत kshititech
गुंजन एजुकेशन सेंटर में राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन

गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार–2026 का आयोजन. शक्ति ब्लॉक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने करी इस सेमिनार में सहभागिता. विकासखंड शिक्षा अधिकारी पटेल रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार–2026 के अंतर्गत गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती में विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सक्ती विकासखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस वर्ष सेमिनार का मुख्य विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. पी. पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सक्ती रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा तथा भारत के भविष्य के ऊर्जा परिदृश्य के प्रति जागरूक करते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं में छबिलाल राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं गुंजन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन सोनी ने सेमिनार के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सेमिनार में प्रमोद देवांगन निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण एवं नवाचार को प्रमुख आधार बनाया।कार्यक्रम में नवीन राठौर, प्रभारी शिक्षक ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम की शैक्षणिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास तथा वर्ष 2047 तक भारत के ऊर्जा भविष्य की संभावनाओं एवं चुनौतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं प्रस्तुतियाँ दीं।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुंजन एजुकेशन सेंटर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading