रुक सकती है आपकी सिलेंडर की डिलीवरी., अपने एलपीजी कनेक्शन को जारी रखने के लिए करें यह उपाय



रुक सकती है आपकी सिलेंडर की डिलीवरी., अपने एलपीजी कनेक्शन को जारी रखने के लिए करें यह उपाय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अगर आपके पास भी एलपीजी का कनेक्शन है तो आपको आधार बेस्ड ई-केवाईसी वेरिफिकेशन फटाफट करवा लेना चाहिए. जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड वेरिफिकेशन अधूरा है, उन्हें वेरिफिकेशन पूरा होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकती है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन कस्टमर्स ने पहले ही अथेंटिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया दोहराने की आवश्यकता नहीं होगी।जून 2025 से पहले एलपीजी रिफिल करवाने वालों को भी करना होगा वेरिफाईसबसे बड़ा जोखिम उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनके केवाईसी रिकॉर्ड अधूरे या पुराने हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन परिवारों ने जून 2025 से पहले एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाया था, उन्हें संभावित निष्क्रिय उपयोगकर्ता के रूप में माना जाएगा. ऐसे उपभोक्ता ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा होने तक नए सिलेंडर ऑर्डर नहीं कर पाएंगे.






