*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते महिला गिरफ्तार। विदेश से गुप्तांग में रखकर ला रही थी सोना.कैप्सूल में सोने के पेस्ट के रूप में हो रही थी तस्करी

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते महिला गिरफ्तार। विदेश से गुप्तांग में रखकर ला रही थी सोना.कैप्सूल में सोने के पेस्ट के रूप में हो रही थी तस्करी kshititech

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते महिला गिरफ्तार। विदेश से ला रही थी सोना.कैप्सूल में सोने के पेस्ट के रूप में हो रही थी तस्करी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की एक टीम ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से सोने की तस्करी कर रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और 83.29 लाख रुपये का सोना जब्त किया. कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए अपने गुप्तांग में काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल छिपा रखी थीं, जिनमें सोने का तरल रासायनिक पेस्ट मिला.

कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को मिली विशिष्ट सूचना और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट नंबर AK-91 से कुआलालंपुर से अहमदाबाद पहुंची तब महिला पर नजर रखी गई. टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद जब महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए और उससे गहन पूछताछ की गई.जिसमें जांच के दौरान महिला के गुप्तांग से काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल बरामद हुई. इन कैप्सूलों में तरल रसायनों के साथ मिश्रित सोने का पेस्ट भरा हुआ था, जिसका कुल वजन 643.28 ग्राम था. इसके बाद विशेषज्ञों की उपस्थिति में शुद्धिकरण प्रक्रिया की गई और इनसे 999.0 शुद्धता का 553.07 ग्राम (24 कैरेट) सोना प्राप्त किया गया. जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य 83,29,234 रुपये और कर मूल्य 75,58,393 रुपये आंका गया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button