मेडिकल उपकरण सेवाओं के लिए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर को प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रयासों से तीन समाज बंधुओ ने दी सहयोग राशि. देश की सबसे बड़ी मेडिकल उपकरण सेवा का संचालन कर रहा है संभागीय अग्रवाल महासभा. चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंद समाज बंधुओ को उपचार के लिए समय-समय पर दी जा रही है सहायता राशि




मेडिकल उपकरण सेवाओं के लिए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर को प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रयासों से तीन समाज बंधुओ ने दी सहयोग राशि. देश की सबसे बड़ी मेडिकल उपकरण सेवा का संचालन कर रहा है संभागीय अग्रवाल महासभा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा स्थापित मेडिकल उपकरण सेवा इन दिनों पूरे देश में सबसे बड़ी सेवा के रूप में संचालित हो रही है। तथा कोरोना के संक्रमण काल के समय समाज बंधुओ के सहयोग से इस सेवा का संचालन कार्य प्रारंभ किया गया था। तथा इस मेडिकल उपकरण सेवा के प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल बिलासपुर के प्रयासों से लगातार मेडिकल उपकरणों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत संबंध सभाओ में भी मेडिकल उपकरण संचालन के लिए भेजे गए हैं। एवं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता रायगढ़ एवं महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू के मार्गदर्शन में इस पूरी सेवा का संचालन किया जा रहा है। वहीं संभागीय अग्रवाल महासभा की इस मेडिकल उपकरण सेवा के लिए बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक श्री भोलाराम मित्तल ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय मामनचंद मित्तल व्हीआईपी कॉलोनी शिव टॉकीज रोड की स्मृति में 51 हजार रुपए प्रदान किए हैं। तो वहीं जहराभाटा बिलासपुर के प्रतिष्ठित नागरिक प्रेमप्रकाश लाठ के द्वारा मेडिकल उपकरण सेवा के लिए ₹11000 एवं बिलासपुर शहर की प्रतिष्ठित रेमंड शॉप के संचालक श्री बजरंग लोहिया के द्वारा अपनी पूज्य धर्म पत्नी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता लोहिया मित्र विहार बिलासपुर की स्मृति में ₹10000 मेडिकल सेवा उपकरण के तहत एक नग मेडिकल बेड के लिए प्रदान किए गए हैं। तू वही पूरे संभाग से लगातार अग्रवाल समाज के सेवाभावी दानदाताओं द्वारा इस सेवा के लिए अपनी सहयोग राशि प्रदान की जा रही है








