शक्ति जिले की ऐतिहासिक गौरवशाली धार्मिक यात्रा कल 14 अक्टूबर को शक्ति से रवाना होगी मां चंद्रहासिनी देवी की 27वीं पदयात्रा. सांसद कमलेश जांगड़े. कलेक्टर जय श्री जैन. एसपी ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद

शक्ति जिले की ऐतिहासिक गौरवशाली धार्मिक यात्रा कल 14 अक्टूबर को शक्ति से रवाना होगी मां चंद्रहासिनी देवी की 27वीं पदयात्रा. सांसद कमलेश जांगड़े. कलेक्टर जय श्री जैन. एसपी ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद kshititech
पदयात्रा का आमंत्रण आप सभी श्रद्धालु भक्त जनों के लिए

कल 14 अक्टूबर को शक्ति से रवाना होगी मां चंद्रहासिनी देवी की 27वीं पदयात्रा. सांसद कमलेश जांगड़े. कलेक्टर जय श्री जैन. एसपी ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर के मां महामाई दाई मंदिर से कल 14 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार 2:00 बजे मां चंद्रहासिनी देवी की पदयात्रा रवाना होगी। उपरोक्त यात्रा को लेकर जहां सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।तो वहीं महामाई दाई मंदिर में रथ पर सवार माता रानी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन। शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति के श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सदस्यों ने बताया की यात्रा को लेकर इस वर्ष भारी उत्साह देखा जा रहा है। तथा हजारों की संख्या में पद यात्री रवाना होंगे तो वहीं पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वल्पाहार भोजन एवं स्वागत की व्यवस्था की गई है। तथा यात्रा के चंद्रपुर पहुंचने पर मां चंद्रहासिनी ट्रस्ट के द्वारा सभी पद यात्रियों के लिए विशेष पूजा अर्चना एवं ठहरने के लिए आवास की भी व्यवस्था की गई है।चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्त जनों को 14 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे महामाई दाई मंदिर शक्ति पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading