छत्तीसगढ़ में किसके सर पर होगा दो नए राज्यसभा सांसद बनने का ताज-आज 26 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस के केटीएस तुलसी एवं फूलों देवी नेताम का पूरा हो रहा कार्यकाल, भाजपा के 54 तो वहीं कांग्रेस के हैं 35 विधायक


छत्तीसगढ़ में किसके सर पर होगा दो नए राज्यसभा सांसद बनने का ताज-आज 26 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस के केटीएस तुलसी एवं फूलों देवी नेताम का पूरा हो रहा कार्यकाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया आज 26 फरवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा, जो 5 मार्च तक चलेगा। दोनों सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी, क्योंकि वर्तमान सदस्य KTS तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
मतदान 16 मार्च, शाम को आएंगे नतीजे
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 5 बजे के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। राज्यसभा चुनाव का यह चरण विधानसभा के भीतर पूरा किया जाएगा।
नामांकन और संवीक्षा की तिथियां
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 6 मार्च को होगी।वहीं प्रत्याशी 9 मार्च तक अपने नाम वापस लेने का विकल्प चुन सकते हैं।
क्यों रिक्त हो रही हैं ये दो सीटें?
राज्यसभा की ये दो सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी। इसका कारण है कि वर्तमान सदस्य KTS तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल इसी दिन पूरा होने वाला है। दोनों सदस्य छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण संसदीय आवाज़ रहे हैं।
सदन में कौन करेगा मतदान?
राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधायक मतदान करेंगे। वर्तमान विधानसभा की संरचना इस प्रकार है-
BJP- 54 विधायक,कांग्रेस- 35 विधायक,GGP- 1 विधायक
कैसे होगा मतदान?
मतदान गोपनीय मतपत्र (Secret Ballot) से कराया जाएगा, जिसमें विधायकों को पार्टी लाइन के बजाय व्यक्तिगत मताधिकार मिलता है। यह प्रक्रिया चुनाव को अधिक स्वतंत्र और पारदर्शी बनाती है।
भाजपा कांग्रेस के सांसदों को मिलने का राज्यसभा सांसद बनने का मौका
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों में अब फिर से भाजपा ,कांग्रेस के नेताओं को राज्यसभा सांसद बनने का मौका मिलेगा तथा दोनों ही पार्टियों से कौन उम्मीदवार होंगे इसे लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है



