कब मिलेगी तनख्वाह, कर्मचारियों की गुहार- नगर पंचायत के दैनिक वेतन भोगी एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दो माह के वेतन को लेकर संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग को लिखा पत्र, नगरीय निकाय विभाग को बनानी चाहिए वेतन भुगतान की स्थाई व्यवस्था

नगर पंचायत के दैनिक वेतन भोगी एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दो माह के वेतन को लेकर संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग को लिखा पत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय सकती के नगर पंचायत अड़भार के दैनिक वेतन भोगी एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग को 23 जून 2025 को पत्र लिखकर अप्रैल एवं मई 2025 का वेतन जारी करने की मांग की है,कर्मचारियों द्वारा प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि 2 माह से उनको वेतन नहीं मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है,तथा उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जिसे देखते हुए तत्काल दो माह का वेतन जारी किया जाए एवं नगर पंचायत अड़भार के कर्मचारियों ने उपरोक्त ज्ञापन की कॉपी कलेक्टर सक्ती,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी प्रेषित की है,ज्ञात हो की वेतन भुगतान को लेकर पूर्व में भी कर्मचारियों द्वारा नगरीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, किंतु आज पर्यंत तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading