नवनियुक्त सहायक आयुक्त मनीष खोब्रागड़े का सहकारी बैंक सक्ती में आत्मीय स्वागत

नवनियुक्त सहायक आयुक्त मनीष खोब्रागड़े का सहकारी बैंक सक्ती में आत्मीय स्वागत kshititech

नवनियुक्त सहायक आयुक्त मनीष खोब्रागड़े का सहकारी बैंक सक्ती में आत्मीय स्वागत

सक्ती। सहकारी बैंक सक्ती में आज नवनियुक्त सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनीष खोब्रागड़े के स्वागत में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र तिवारी एवं जिले के सहकारिता विस्तार अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें रामावतार चौबे (सहकारिता विस्तार अधिकारी, जैजैपुर), अभिषेक मिश्रा (सहकारिता विस्तार अधिकारी, सक्ती), नारायण सोनी (सहकारिता विस्तार अधिकारी, डभरा) एवं गोपाल श्रीवास (सहकारिता निरीक्षक, सक्ती), प्रभात जायसवाल संस्था प्रबंधक डोडकी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अधिकारी मनीष खोब्रागड़े ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय कार्यों की जानकारी ली तथा क्षेत्र में संचालित सहकारी समितियों की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं किसानों को मिल रही सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को और सशक्त बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।वहीं उपस्थित अधिकारियों ने भी विभागीय अनुभव साझा करते हुए क्षेत्रीय आवश्यकताओं और चुनौतियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभागीय समन्वय और विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading