वोट चोरी नहीं हो रही है. बस जनता चोरों को वोट नहीं दे रही है- किरण रिजीजू. सोशल मीडिया पर जमकर चल रही वोट चोरी के मामले को लेकर पोस्ट. मोदी सरकार के मंत्री भी उतरे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर




वोट चोरी नहीं हो रही है. बस जनता चोरों को वोट नहीं दे रही है- किरण रिजीजू. सोशल मीडिया पर जमकर चल रही वोट चोरी के मामले को लेकर पोस्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वोट चोरी के मामले को लेकर जहां देश की विपक्षी राजनैतिक पार्टियों देश की राजधानी दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं उन पर कार्रवाई की मांग कर रही है। तो वहीं देश की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले को लेकर एक अभियान छेड़ दिया है। जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री स्वयं जहां सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वोट चोरी के मामले को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं।तो वहीं पूरी सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट चर्चा का विषय बने हुए हैं।






