सतर्कता ही है सुरक्षा-शक्ति के उप जेल में कर्मचारी एवं बंदियों को 20 मार्च को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण। आकस्मिक दुर्घटनाओं में कैसे रहें सतर्क। जिला सेनानी जांजगीर के सुरक्षा अधिकारी सहित सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल भी थे मौजूद





शक्ति के उप जेल में कर्मचारी एवं बंदियों को 20 मार्च को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण। आकस्मिक दुर्घटनाओं में कैसे रहें सतर्क। सुरक्षा अधिकारी सहित जेल अधीक्षक विजय पटेल भी थे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में स्थापित जिला सेनानी एवं फायर सेफ्टी अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू के मार्गदर्शन में 20 मार्च को जिला मुख्यालय शक्ति के नंदेली भाटा में स्थित उप जेल में आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजैल शक्ति के सहायक अधीक्षक विजय पटेल की उपस्थिति में जेल के सभी कर्मचारी एवं बंदियों को जहां इस प्रशिक्षण के तहत विभिन्न प्रकार के आकस्मिक आपदाओं के दौरान कारगर उपायों पर माक ड्रिल के माध्यम से बताया गया तो वहीं इस माकड्रिल के दौरान प्रमुख रूप से आकस्मिक घटनाओं के समय किए जाने वाले प्राथमिक उपचार एवं उपाय। आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव के कारगर उपाय। अन्य आपदाओं के प्रति जागरूकता का भाव विकसित करना एवं उनके राहत हेतु उपाय बताए गए
तथा इस दौरान फायर एवं सेफ्टी अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू ने बताया कि उप जेल मैं कभी भी इस प्रकार की कोई घटनाएं होने पर हमें सतर्कता बरतनी चाहिए तथा सतर्कता से संबंधित जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक इस दिशा में हम आगे नहीं बढ़ सकते।वहीं सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल ने भी समस्त कर्मचारियों एवं बंदियों को भी इस संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी पहचान है। एवं हमें प्रत्येक परिस्थितियों का सामना करने के लिए सतर्क रहना चाहिए तथा आकस्मिक घटना दुर्घटनाएं घटित ना हो इस दिशा में भी हम जागरूक रहे एवं यदि ऐसी कोई आकस्मिक घटनाएं घटती हैं। तो आज माक ड्रिल के माध्यम से बताए जाने वाले कारगर उपायों का हम समय रहते अपनी जागरूकता का परिचय दें। इस दौरान काफी संख्या में उप जेल शक्ति के कर्मचारी एवं बंदी मौजूद रहे




