13 अप्रैल को बाराद्वार में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता, अवसर होगा लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का, भाजपा नेताओं ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा पूरे क्षेत्र में है भाजपा की लहर, जांजगीर लोकसभा में भाजपा नेताओं का हो रहा निरंतर प्रवास, भाजपा की चुनावी तैयारियां हैं जोरो से

13 अप्रैल को बाराद्वार में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता, अवसर होगा लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का, भाजपा नेताओं ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा पूरे क्षेत्र में है भाजपा की लहर, जांजगीर लोकसभा में भाजपा नेताओं का हो रहा निरंतर प्रवास, भाजपा की चुनावी तैयारियां हैं जोरो से kshititech
भाजपा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनूज शर्मा
13 अप्रैल को बाराद्वार में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता, अवसर होगा लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का, भाजपा नेताओं ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा पूरे क्षेत्र में है भाजपा की लहर, जांजगीर लोकसभा में भाजपा नेताओं का हो रहा निरंतर प्रवास, भाजपा की चुनावी तैयारियां हैं जोरो से kshititech
भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े

13 अप्रैल को बाराद्वार में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता, अवसर होगा लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का, भाजपा नेताओं ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा पूरे क्षेत्र में है भाजपा की लहर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 13 अप्रैल को शक्ति जिले के बाराद्वार शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे, स्थानीय काली मंदिर के सामने स्थित मैदान में कल 13 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2 बजे से सक्ती विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें पार्टी की जांजगीर -चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े , छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार एवं विधायक अनुज शर्मा , सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहब एवं लोकसभा के चुनाव प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा जी उपस्थित रहेंगे

सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है , इस संबंध में पूर्व विधायक एवं जांजगीर चांपा लोकसभा के चुनाव सह संयोजक डॉ खिलावन साहू ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी संगठन ने कार्यकर्ताओं से उपस्थिति का आग्रह किया है। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर बैठक लिया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर ,रमेश सिंघानिया , प्रकाश साहू , गोपाल जोशी, जय किशन केड़िया जी ,अमित कलानोरिया ,अंजनी जिंदल ,धीरेंद्र खुटे,अजय सिंह राजपूत ,शंकर मानिकपुरी, पंकज सांवडिया , महावीर राठौर, मोहन तोदी, दिनेश शर्मा ,ओमी जिंदल,चंद्रशेखर शर्मा , ओमी , जिंदल, मेगनू भैना ,ओमप्रकाश कुर्रे , नारायण कुर्रे, जगेश रॉय राकेश अग्रवाल,राहुल शर्मा उपस्थित थे, लोकसभा चुनाव के सह संयोजक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा है की शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की लहर है तथा इस विधानसभा क्षेत्र के भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता 13 अप्रैल के सम्मेलन में शामिल होंगे एवं इस विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर 7 मई को होने वाले मतदान में रिकॉर्ड वोटो से भाजपा को जीत दिलाएंगे, वही कार्यक्रम के शक्ति विधानसभा के चुनाव संयोजक रामनरेश यादव ने भी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading