शक्ति के पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन करने हेतु पर्यवेक्षक के समक्ष विभिन्न समाज प्रमुखों ने भी दिया अपना समर्थन, पूरे विधानसभा क्षेत्र में कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं रूपनारायण साहू, दशकों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं बाराद्वार के रूप नारायण


शक्ति के पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन करने हेतु पर्यवेक्षक के समक्ष विभिन्न समाज प्रमुखों ने भी दिया अपना समर्थन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विगत दिनों अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चयन की दिशा में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के लिए शहर के वासु रिसोर्ट में पहुंचे थे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा आयोजित बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ तो वहीं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी की, इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सहयोगी के रूप में पूर्व लोकसभा सांसद श्रीमती इंग्रिड मेकलाउड, गरियाबंद के विधायक जनक राम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ,चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे,जिसमे कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रूपनारायण साहू जो कि पूर्व में सरपंच ग्राम पंचायत लहंगा,प्रथम पंचायती राज सरपंच,जनपद सदस्य पलाडी कला क्षेत्र क्रमांक- 03, पूर्व मंडी सदस्य बाराद्वार सरहर क्षेत्र वर्ष 2006 कृषि उपज मंडी सक्ति,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस 2005, मंडी अध्यक्ष वर्ष- 2022 एवम वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के कृषि उपज मंडी शक्ति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं, तथा रूपनारायण साहू लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करते हैं, तो वहीं आज पूरे शक्ति विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए लोग उनकी प्रशंसा भी करते हैं, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राज्य सरकार की गलत नीतियों का वे प्रमुखता से विरोध भी करते हैं, तो वहीं कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में शामिल भी होते हैं
कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के तहत पधारे अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल एवं उनके सहयोगी पदाधिकारियो के समक्ष रूप नारायण साहू ने भी जहां जिला अध्यक्ष बनने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए उन्हें आवेदन भी दिया तो वहीं उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अवसर देगी तो वे पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे, तथा रूपनारायण साहू साहू समाज के सक्रिय सदस्य के रूप में भी काम कर रहे हैं, एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में साहू समाज की भी बाहुल्यता है,एवं एक बड़ा वर्ग साहू समाज के रूप में देखा जाता है, तो वही रूपनारायण साहू के समर्थन में भी शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी से जुड़े विभिन्न समाजों के प्रमुख तथा प्रमुख पदाधिकारी भी साथ खड़े नजर आए तथा इस दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर लखन राठौर, सरपंच संघ अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार,सोमेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच सकरेली कला, राजा अग्रवाल सरपंच जर्वे,लिमतरा सरपंच, मोहगांव सरपंच, अमलडीहा सरपंच, जनपद उपाध्यक्ष बंशीघर खांडे, मंडल अध्यक्ष बुधराम उराव, धनेश्वर जायसवाल, घसीयादास महंत,लखन राठौर, पिंटू जीवेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, दिगंबर कंवर, राम अवतार अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बोधी राम साहू, सुरेश गुप्ता, विमल बरेठ, उमेश कुमार साहू, पद्मिनी साहू,सेक्टर अध्यक्ष वेदचंद यादव, कुमार राजपूत,पवन साहू पूर्व सरपंच, डमरू धर,यशवंत साहू, धनीदास महंत, सेक्टर अध्यक्ष हेमलाल सोनी, रामू जयसवाल, सावित्री गबेल सेक्टर अध्यक्ष विजय गबेल जनपद सदस्य राजेश्वरी गवेल राठौर अश्वनी राठौर राम मार्को संतोष राठौड़ हीरासायं यादव सेक्टर अध्यक्ष राजू साहू सुरेश साहू सेक्टर अध्यक्ष राजू सिदार श्रीमती गीता देवांगन पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शक्ति बसंत सिदार पूर्व सरपंच यशवंत साहू अमृत सोनहर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शक्ति रोमी राजपूत उमेद बरेठ पूर्व सरपंच सेक्टर अध्यक्ष जर्वे खांडे जी टंकेश्वर पटेल सभापति जनपद शक्ति कन्हैया कंवर ब्लॉक अध्यक्ष सक्ति ग्रामीण प्रिंस घोघरा सीलन कंवर आदि उपस्थित थे, दिल्ली से आए प्रवेक्षक विवेक बंसल से बासु रिसोर्ट कंचनपुर सक्ति में उपरोक्त सदस्यों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाने लिए अपना समर्थन दिया है, वही किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने भी रूपनारायण साहू को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि मैं भी उनके समर्थन में दावेदारी नहीं करूंगा तथा रूपनारायण साहू यदि जिला अध्यक्ष चुने जाते हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी