



नगरीय प्रशासन विभाग ने किये थोक में तबादले, 83 तकनीकी अधिकारियों की तबादला सूची जारी, 9 सितंबर को हुए आदेश, नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले विष्णु सरकार की लंबी ट्रांसफर लिस्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाले नवंबर- दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं, जिसमें नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पार्षद, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, महापौर सभी चुने जाएंगे तथा छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग रायपुर ने 9 सितंबर 2024 को आदेश जारी कर प्रदेश के विभिन्न निकायों में पदस्थ करीब 83 तकनीकी अधिकारियों के तबादले किए हैं,जिसमें अधीक्षण अभियंता,कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता सहित अनेको तकनीकी अधिकारी शामिल हैं,एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा इतने बड़े पैमाने में तबादले किए गए हैं

