बीएमओ के नेतृत्व में चकाचक हो रहा है शक्ति का सरकारी अस्पताल. खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्जुन सोनवानी द्वारा अस्पताल परिसर में साफ सफाई कर रखा जा रहा विशेष ध्यान


बीएमओ के नेतृत्व में चकाचक हो रहा है शक्ति का सरकारी अस्पताल. खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्जुन सोनवानी द्वारा अस्पताल परिसर में साफ सफाई कर रखा जा रहा विशेष ध्यान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दोनों खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सोनवानी के मार्गदर्शन में लगातार साफ सफाई सहित अस्पताल परिसर को चकाचक रखा जा रहा है। तथा इसके लिए डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने सरकारी अस्पताल के सभी स्वच्छता कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एवं स्वच्छता को लेकर अस्पताल के चारों ओर लोगों को जागरूकता संबंधी कोटेशन भी लगाए गए हैं।एवं अस्पताल परिसर में आने वाले मरीज या कि उनके परिजन किसी भी प्रकार का कचरा निर्धारित स्थल पर ही फेके इसके लिए भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। तथा सरकारी अस्पताल परिसर की इस सुंदर व्यवस्था से जहां मरीज भी खुश है तो वहीं अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को भी असुविधा नहीं हो रही है

