03 दरोगा साहब ल मिलिस प्रमोशन- शक्ति जिले के तीन पुलिस TI दरोगा साहब को मिली एक साथ पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने किया डीएसपी के पद पर पदोन्नत, लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, चेहरे पर छाई खुशी की लहर

शक्ति जिले के तीन पुलिस TI दरोगा साहब को मिली एक साथ पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने किया डीएसपी के पद पर पदोन्नत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के पुलिस विभाग के नगर निरीक्षक TI वर्ग के पुलिस अधिकारियों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया है,तथा इस पदोन्नति में शक्ति जिले से पहली बार 03 टीआई एक साथ डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए हैं, जिसमें वर्तमान में पुलिस थाना शक्ति में पदस्थ नगर निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी को जहां उप पुलिस अधीक्षक DSP के पद पर पदोन्नत किया गया है, तो वहीं शक्ति पुलिस थाने के पूर्व में टीआई रहे एवं वर्तमान में आरक्षी केंद्र में पदस्थ विवेक शर्मा को भी उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है,साथ ही शक्ति जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्र में सजगता के साथ टीआई के रूप में जिम्मेदारी निभानी वाले सतरूपा तारम को भी डीएसपी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है उपरोक्त तीनो ही पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं पुलिस के कार्यों में संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हैं, तथा उनको मिली इस पदोन्नति पर जहां पुलिस महमेंने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं शक्ति शहर की जनता ने भी तीनो पुलिस TI साहब को मिली इस पदोन्नति पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, यह पहली बार ऐसा अवसर है जब जिले से तीन नगर निरीक्षक वर्ग के पुलिस अधिकारियों को एक साथ डीएसपी के पद पर पदोन्नति मिली है, जिला पुलिस शक्ति के प्रवक्ता मनीष कंवर ने भी जिले के तीनों पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति पर पूरे विभाग की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading