सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय सीबीएसई बोर्ड का सेमिनार, बोर्ड से पहुंचे अधिकारी, विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद, शिक्षा जगत से जुड़े 50 शिक्षाविदों ने लिया प्रशिक्षण

सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय सीबीएसई बोर्ड का सेमिनार, बोर्ड से पहुंचे अधिकारी, विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद, शिक्षा जगत से जुड़े 50 शिक्षाविदों ने लिया प्रशिक्षण kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में संपन्न 2 दिवसीय कार्यशाला

सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय सीबीएसई बोर्ड का सेमिनार, बोर्ड से पहुंचे अधिकारी, विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

सक्ती-दिनांक 12 एवं 13 जून 2025 को सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली भारत सरकार का आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया को मजबूत करना इस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती कल्पना सिंह प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर चंापा एवं श्री गोविंद चंद्र दास प्राचार्य अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल बलौदा बाजार के रहे। दो दिवसीय इस कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं आगन्तुक अतिथि मुख्य प्रशिक्षक के कर कमलों से माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर, चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी एवं जी एल डी पब्लिक स्कूल खैरताल जिला जांजगीर चांपा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर चांपा के कुल 50 शिक्षकगण कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए। दो दिवसीय इस कार्यशाला में आकलन और मूल्यांकन की प्रक्रिया को अच्छे व बेहतर ढंग से करने हेतु विभिन्न क्रियाकलापों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा समझाया गया। आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया को मजबूत करने से विद्यार्थियों की प्रगति का बेहतर मूल्यांकन किया जा सकता है उनके सीखने के अंतराल को पहचाना जा सकता है और शिक्षण में सुधार किया जा सकता है यह छात्रों शिक्षको और स्कूल के प्रशासन के लिए उपयोगी है प्रभावी आकलन और मूल्यांकन छात्रों को सीखने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं। दो दिवसीय कार्यशाला के दुसरे दिवस के समापन सत्र में विद्यालय के संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल एवं वशिता अग्रवाल व प्राचार्य डॉ रामकृष्ण पंडा जी भी उपस्थित रहे। समापन सत्र पर मुख्य प्रशिक्षकों के सम्मान स्वरुप उपहार प्रदान किया गया। एवं अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य श्री सुरेश यादव जी इस दो दिवसीय कार्यशाला के सफल समापन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading