स्व. श्री गौरीशंकर सोनी जी की श्रद्धांजलि सभा 6 अक्टूबर को राठौर भवन पोरथा में.सोनार समाज के अध्यक्ष विद्याशंकर लाला सोनी. विनोद कुमार सोनी एवं यादवेंद्र शंकर सोनी के पूज्य पिता थे गौरी शंकर जी




स्व. श्री गौरीशंकर सोनी जी की श्रद्धांजलि सभा 6 अक्टूबर को राठौर भवन पोरथा में.सोनार समाज के अध्यक्ष विद्याशंकर लाला सोनी के पूज्य पिता थे गौरी शंकर जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पोरथा भाटापारा के प्रतिष्ठित नागरिक विनोद कुमार सोनी सोनी पैथोलॉजी बाराद्वार एवं शक्ति। विद्याशंकर सोनी लाला सोनी सोनी ज्वेलर्स बाराद्वार अध्यक्ष सोनार समाज जिला शक्ति एवं यादवेंद्र शंकर सोनी नेत्र सहायक अधिकारी शक्ति अंबिका निवास भाटापारा पोरथा के पूज्य पिता श्री गौरी शंकर सोनी जी का विगत दिनांक- 24 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था. उनका दशकर्म संस्कार आगामी दिनांक- 3 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को ग्राम पोरथा में होगा। एवं चंदन पान कार्यक्रम आगामी दिनांक- 6 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 9:00 बजे गृह ग्राम पोरथा के अंबिका निवास भाटापारा में एवं श्रद्धांजलि सभा तथा गंग भोज का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से राठौर सामुदायिक भवन पोरथा में होगा







