ब्रेकिंग न्यूज़-सोने चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट. खरीदारों की हो रही पौ बारह. तो वहीं सोना चांदी के दुकानदार हैं परेशान




ब्रेकिंग न्यूज़-सोने चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर
शक्ति -सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन अनुमान यह लगाया जा रहा है कि दीवाली तक सोना आसमान छू सकता है। ऐसे में आज यानी सोमवार 28 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भयंकर गिरावट देखी गई है।
इंटरनेशनल मार्केट में कितने गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम धड़ल्ले से गिरे हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 2.02% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4323.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.60% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 62.465 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में क्या है दाम?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम काफी तेजी से गिरे हैं। बता दें कि घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.28 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहे दाम?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 2790 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,48, 091 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 6296 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,28,400 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।






