डभरा क्षेत्र की स्कूली बसों में यातायात विभाग में करी बड़ी कार्रवाई- 9 वाहनों पर किया 21000 रुपए का जुर्माना. एसपी ठाकुर ने कहा-बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं


डभरा क्षेत्र की स्कूली बसों में यातायात विभाग में करी बड़ी कार्रवाई- 9 वाहनों पर किया 21000 रुपए का जुर्माना. एसपी ठाकुर ने कहा-बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने स्कूल परिवहन में लगे सभी वाहनों के दस्तावेज अद्यतन (upgrade) करने व नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूल जाने आने में वाहन के उपयोग पर प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा को दिए थे।शक्ति यातायात पुलिस की टीम लगातार स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन व पालकों को समझाइश दे रही थी तथा स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की चेकिंग कर रही है।इसी कड़ी में आज श्री पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ति के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी वाय. एन.शर्मा ने स उ नि. लक्ष्मण महानदिया. के नेतृत्व मे प्रधान आरक्षक 47 आनंद राम कँवर, आर. 197 दिलेश्वर साहू, आर. 127 रामानंद राठौर, आर. 240 सुभाष सिदार, आर. 249 विजय जोल्हे की टीम डभरा क्षेत्र के स्कूलों मे चेकिंग हेतु भेजी यातायात पुलिस सक्ति की टीम ने कृष्णा पब्लिक स्कूल डभरा सक्ति के वाहनों की जांच की गई, जांच में किसी भी वाहनो में फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट आदि दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए गए सभी 9 वाहनों पर कार्रवाई की जाकर ₹21000 रुपये चालान काटा गया। स्कूल प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया कि सभी वाहनों में दस्तावेज अपग्रेड करवाये। यातायात पुलिस शक्ति द्वारा आज की कार्यवाही प्रदेश में उदाहरण के तौर पर देखी जाएगी।शक्ति यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा ने सभी स्कूल प्रबंधन से पुनः अपील की है कि स्कूल परिवहन में लगे वाहनों के सभी दस्तावेज अपग्रेड करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा भविष्य मे कमी पाए जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जावेगी।

