


छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा बयान, कहा आत्मानंद जी का नाम बदला जाना छत्तीसगढ़ की अस्मिता से होगा खिलवाड़, महंत ने कहा-आत्मानंद जी थे रामकृष्ण मिशन के संत एवं बड़े शिक्षाविद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में साल 2018 में सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जहां छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षा को बदलते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की जगह-जगह स्थापना की, तथा बाद में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम के भी स्कूल खोले गए एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने इन स्कूलों के पीछे जहां अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर रखा तथा साल 2023 में छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम को बदलने की चर्चाएं जोरों से है, इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधायक डॉ चरण दास महंत ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलो का नाम बदलना छग की अस्मिता से खिलवाड़ होंगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कॉलेज जहां पर सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान पूर्ववर्ती कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किया था, उसका नाम बदलने की कवायद मौजूदा भाजपा की सरकार कर रही है,इस तरह के प्रयास को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनुचित करार देते हुए कहा है कि स्कूल का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की अस्मिता से खिलवाड़ होगा। स्वामी आत्मानंद, रामकृष्ण मिशन के एक संत, समाज सुधारक व शिक्षाविद् थे, वनवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की तथा रामकृष्ण परमहंस के भावधारा को छत्तीसगढ़ की धरती पर साकार किया। उनकी स्मृति में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत राज्य की कांग्रेस सरकार ने की थी
डॉ. महंत ने कहा है कि नाम परिवर्तन के संबंध में सरकार जल्दबाजी में निर्णय लेने से पहले बार- बार विचार करें, डॉ महंत ने कहा कि छग की अस्मिता व छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने वाले शिक्षाविदो का सम्मान बनाये रखना सभी जन प्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है



