शक्ति जिले में तहसीलदारों के प्रभार में हुआ फेरबदल. तोपनों साहब ने जारी किया आदेश. जिला मुख्यालय में अब खाने-पीने की दुकानों में नहीं चलेगी लापरवाही. सुरक्षा एवं गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान. खाद्य औषधि प्रशासन लगातार चल रहा जांच अभियान. नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो इसलिए विभाग है संवेदनशील

शक्ति जिले में तहसीलदारों के प्रभार में हुआ फेरबदल. तोपनों साहब ने जारी किया आदेश. जिला मुख्यालय में अब खाने-पीने की दुकानों में नहीं चलेगी लापरवाही. सुरक्षा एवं गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान. खाद्य औषधि प्रशासन लगातार चल रहा जांच अभियान. नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो इसलिए विभाग है संवेदनशील kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का जांच अभियान

शक्ति जिले में तहसीलदारों के प्रभार में हुआ फेरबदल. तोपनों साहब ने जारी किया आदेश. जिला मुख्यालय में अब खाने-पीने की दुकानों में नहीं चलेगी लापरवाही. सुरक्षा एवं गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान. खाद्य औषधि प्रशासन लगातार चल रहा जांच अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित तहसीलदारों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है।कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार मालखरौदा श्री अनुज कुमार पटेल को तहसीलदार भोथिया का दायित्व सौंपा गया है। वहीं तहसीलदार भोथिया श्री सिद्धार्थ अनंत को तहसीलदार मालखरौदा की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के परिपालन में “सही दवा–शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन एवं अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा के नेतृत्व में कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त जांच दल द्वारा सक्ती में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जोधपुर स्पेशल जलेबी को खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबारी पेपर का उपयोग न करने तथा ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नटराज स्वीट्स एंड स्नैक्स, श्री बनारसी होटल एवं छेदी होटल, बुधवारी बाजार को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। इसके अलावा बादल होटल, राधे जलपान गृह एवं टेस्टी टेस्स का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने, लाइसेंस व पंजीयन को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न फर्मों में जांच करते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पानी की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। संयुक्त जांच दल में तहसीलदार श्री लक्ष्मीकांत कोरी, अभिहित अधिकारी श्री अहसान तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शान्तनु भट्टाचार्य, श्री निखिलेश साहू, राजस्व निरीक्षक श्री अरुण कुमार पटेल एवं पटवारी श्री जय कुमार देवांगन उपस्थित रहे। आगामी दिनों में संयुक्त जांच दल द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading