शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की आई शामत-ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने 16 जुलाई को किया ₹10000 का जुर्माना. शराबी चालक ने कहा- अब नहीं पियूंगा कभी शराब. जिला ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा के नेतृत्व में हो रही लगातार कार्रवाई

शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की आई शामत-ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने 16 जुलाई को किया ₹10000 का जुर्माना. शराबी चालक ने कहा- अब नहीं पियूंगा कभी शराब. जिला ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा के नेतृत्व में हो रही लगातार कार्रवाई kshititech
शराबी चालक ने पटाया ₹10000 जुर्माना

शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की आई शामत-ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने 16 जुलाई को किया ₹10000 का जुर्माना. शराबी चालक ने कहा- अब नहीं पियूंगा कभी शराब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -16 जुलाई को शक्ति जिले में यातायात विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना किया है।पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 16/07/2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा बाराद्वार रिस्दा मुख्य मार्ग पर वाहन क्रमांक HR 69 E 0770 को रोककर चालक योगेंद्र कश्यप पिता संतोष उम्र 30 साल साकिन बुडेना थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10,000 रुपये (दस हजार रुपये मात्र) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading