लूट मची है लूट, दुबई से भारत वापस आने का 10 गुना किराया, अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल परेशानियों का सामना करते स्पेशल विमान से सुरक्षित वापस पहुंचे भारत, राहत की ली सांस, दुबई के राजा स्वयं पैदल सड़कों पर उतरकर भारतीयों को दे रहे भरोसा, संतोष अग्रवाल ने लगाए टूर ऑपरेटर्स पर लूट के आरोप


लूट मची है लूट, दुबई से भारत वापस आने का 10 गुना किराया, अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल परेशानियों का सामना करते स्पेशल विमान से सुरक्षित वापस पहुंचे भारत, राहत के ली सांस, दुबई के राजा स्वयं पैदल सड़कों पर उतरकर भारतीयों को दे रहे भरोसा, संतोष अग्रवाल ने लगाए टूर ऑपरेटर्स पर लूट के आरोप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- अचानक छिड़े ईरान और अमेरिका इजराइल के युद्ध के कारण गल्फ देशों में फंसे भारतीय सुरक्षित विकल्प तलाशकर भारत लौट रहे हैं। हालांकि इस सुरक्षित वापसी का उनके जेब पर भारी भरकम असर पड़ रहा है। इसी तरह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिष्ठित व्यवसाई, रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक व जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष अग्रवाल भी 6 मार्च को सकुशल रायगढ़ पहुंचे गये।वापस लौटकर उन्होने गल्फ देशों के आंखों देखे खौफनाक अनुभव साझा किए कि किस तरह हवाई हमलों के बीच दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिनराशिद अलमकतू के पैदल मार्च कर सभी पर्यटकों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनके रहन-सहन के व्यवस्था की न सिर्फ गारंटी दी बल्कि एक मॉल में सामूहिक भोज भी किए। वहीं संतोष अग्रवाल ने यह भी बताया कि लगातार बढ़ते हमलों से सुक्षित अपने वतन लौटने के लिए बेचैन भारतीय व अन्य देशों के पर्यटकों से प्राइवेट प्लेन व जेट विमान, दस बीस गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। संतोष अग्रवाल ने बताया कि उनकी भारत दुबई यात्रा की अप डॉउन की टिकिट जहां हजारों मे बुक थी वहीं आनन फानन मे 4 दिन पूर्व ही वापस लौटने के लिए टिकट हेतु लाखों रुपये खर्च करने पड़े। उन्होंने टूर ऑपरेटरों पर एक से दो लाख रूपए तक किराया वसूलने का आरोप लगाया।
अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने जानकारी दी कि 28 फरवरी को जैसे ही ईरान-इजराइल युद्ध का बिगुल बजा, तत्काल वहां पे मौजूद लाखों पर्यटकों सहित वहां के वाशिंदो के मोबाईल पर दुबई सरकार का एलार्म एलर्ट जारी हुआ जिसमे किसी को भी बाहर ना निकलने हेतु सतर्क किया गया। यद्यपि अचानक शुरु हुए मिसाईल हमलों से लोगों का भयभीत होना लाजिमी था, वहीं बाहरी टूरिस्टों की चिंता तब और बढ़ गई जब दुबई से भारत समेत अन्य देशों की हवाई सेवा रद्द कर दी गई। संतोष अग्रवाल ने बताया कि बाजार खुले होने के बावजूद टूरिस्टों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसके बाद दुबई के राजा शेख मोहम्मद बिन राशिद ने स्वयं लोगों से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिया। इसी बीच कुछ विशेष सरकारी उड़ानों को मंजूरी मिलने की सूचना मिलते ही टूरिस्टों ने वापसी के प्रयास तेज कर दिए। स्पेशल फ्लाईट के नाम पर खुली लूट से लोगों में मौन नाराजगी जरुर रही किंतु मजबूरी के कारण लोग मुंहमांगा मनमाना किराया देकर अपने देश लौटे। संतोष अग्रवाल भी दुबई से मुंबई फिर झारसुगड़ा एयरपोर्ट पर उतरकर सडक मार्ग से सुरक्षित रायगढ़ पहुंच गये। उनके वापस आते ही सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार व शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का संतोष अग्रवाल के निवास पर तांता लग गया। संतोष अग्रवाल ने सुरक्षित भारत वापसी पर ईश्वर का शुक्रिया और भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग दुबई में फंसे हुए हैं जिनकी वापसी, स्थिति सामान्य होने के बाद होगी। परिजनों को किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है



