छत्तीसगढ़धार्मिकराजनैतिकरायपुरसक्ती

शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री, प्रदेश में अग्रणी जिला है शक्ति

शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री, प्रदेश में अग्रणी जिला है शक्ति kshititech
अयोध्या रवाना हुए शक्ति के राम भक्त
शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री, प्रदेश में अग्रणी जिला है शक्ति kshititech
शक्ति जिले में चल रही धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था

शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन CEE का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन CEE का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था,उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार जो ऑनलाइन परीक्षा पास करके सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे वह जिला बालोद और जांजगीर चांपा जिले के है। भर्ती कार्यालय द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जालसाजों से सावधान रहें । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है

श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से सातवां दल अयोध्या धाम हुआ रवाना

सक्ति-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्री राम के दर्शन कराने हेतु श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु सुविधाजनक रूप से ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार की उपस्थिति में जिला सक्ती से श्रद्धालुओं के सातवें दल को श्रीफल फोड़कर, मंगल तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए त्रिदिवसीय अयोध्याधाम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर विभिन्न श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम जाने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया हैउल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थानीय निवासियों जिनकी आयु 18 से 75 वर्ष के बीच है उन्हें जीवन काल में एक बार उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में स्थित भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, श्री रामनरेश यादव, योम लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि और प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सक्ती जिले से जाने वाले सभी श्रद्धालु उपस्थित थें।

धान उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित रूप से की जा रही धान खरीदी- किसान श्री पुनीराम

सक्ति- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा प्रदेश सहित जिले में खरीफ वर्ष 2024-25 में सभी किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक कि धान खरीदी की जा रही हैं, जिससे जिले के किसान खुश हैं। तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली निवासी किसान श्री पुनीराम पटेल धान उपार्जन केंद्र आमापाली में धान विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र पहुंचने पर वहां के सभी कर्मचारियों के सहयोग से सुविधाजनक रूप से धान विक्रय हुआ। उन्होंने कहा कि धान विक्रय केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया कि अच्छी सुविधा उपलब्ध हैं। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक रूप से अपने धान विक्रय कर रहें हैं। इसके लिए किसान श्री पुनीराम पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

सक्ती जिले में अब तक 51092 क्विंटल धान की हुई खरीदी,03 दिसम्बर के लिए 1173 टोकन हुवे जारी

सक्ति- राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत सक्ती जिले में अब तक कुल 51092 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 8753.60 क्विंटल और सरना धान 5833.60 क्विंटल इस प्रकार 02 दिसंबर को कुल 14587.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 03 दिसंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 1173 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

सक्ती जिले में अब तक 89305 क्विंटल धान की हुई खरीदी,4 दिसम्बर के लिए 1416 टोकन हुवे जारी

सक्ति- राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत सक्ती जिले में अब तक कुल 89305.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 03 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 15570.80 क्विंटल और सरना धान 17485.60 क्विंटल इस प्रकार 03 दिसंबर को कुल 33065.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 04 दिसंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 1416 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री, प्रदेश में अग्रणी जिला है शक्ति kshititech
शक्ति जिले में चल रही धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था
शक्ति जिले के युवाओं को भी मिलेगा सेना में भर्ती होने का मौका,कल 4 दिसंबर से चालू होगी प्रक्रिया,जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुश,शक्ति से रवाना हुए अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री, प्रदेश में अग्रणी जिला है शक्ति kshititech
भगवान राम के दर्शन के लिए निकल पड़े शक्ति के राम भक्त
Back to top button