पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार. विदेशी एजेंसी से संपर्क में था युवक. साजिशकर्ता के साथ ही दो और लोग हुए गिरफ्तार



पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार. विदेशी एजेंसी से संपर्क में था युवक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बिहार के बक्सर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सिमरी के आशा पड़री निवासी अमन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुसार, आरोपी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने विदेशी एजेंसी से संपर्क साधा था।जांच में सामने आया कि आरोपी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA को प्रस्ताव भेजते हुए इस साजिश के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। उसने कथित तौर पर इस काम को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इन उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि साजिश से जुड़े और सबूत जुटाए जा सकें।मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क और मंशा का खुलासा हो सके।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित कड़ियों की तलाश की जा रही है, ताकि साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके

