*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

टेलीकॉम कंपनियों का सालों पुराना 28 दिन वाला चक्कर आखिर टूट ही गया। सरकार ने दिए सख्त निर्देश। जितना पैसा उतना हक देना होगा. पूरे 30 दिन की मिलेगी वैद्यता. बड़ी कंपनियों ने अपनी बपौती बना लिया है भारत को

टेलीकॉम कंपनियों का सालों पुराना 28 दिन वाला चक्कर आखिर टूट ही गया। सरकार ने दिए सख्त निर्देश। जितना पैसा उतना हक देना होगा. पूरे 30 दिन की मिलेगी वैद्यता. बड़ी कंपनियों ने अपनी बपौती बना लिया है भारत को kshititech

टेलीकॉम कंपनियों का सालों पुराना 28 दिन वाला चक्कर आखिर टूट ही गया। सरकार ने दिए सख्त निर्देश। जितना पैसा उतना हक देना होगा. पूरे 30 दिन का मिलेगा रिचार्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आम आदमी बरसों से समझ भी नहीं पाता था कि महीने का रिचार्ज लेकर भी महीने पूरे क्यों नहीं होते… और इसी चाल में साल के 12 नहीं, पूरे 13 रिचार्ज करवा लिए जाते थे। एक–एक दिन काटकर जेब खाली करने वाला ये खेल अब बंद होने जा रहा है।सरकार ने पहली बार साफ कहा रिचार्ज होगा तो पूरा 30 दिन का ही होगा। यानी जितना पैसा दोगे, उतना हक भी मिलेगा।सुनने में छोटा फैसला लगता है, लेकिन आम उपभोक्ता के लिए ये बहुत बड़ी जीत है। महंगाई के इस दौर में जब हर रिचार्ज भारी लगता है, वहाँ साल में एक रिचार्ज कम हो जाना भी बड़ी राहत है।यह बदलाव सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की जीत है जो पिछले कई सालों से चुपचाप नुकसान झेलते रहे। अब पहली बार ऐसा लग रहा है कि किसी ने सच में आम आदमी की जेब और उसके हक की भी परवाह की है।कभी-कभी क्रांति ऐसे ही छोटे-छोटे फैसलों से शुरू होती है… और इस बार फायदा पूरा आम आदमी के हिस्से आया है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button