अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 30- 31 मई को इंदौर में. संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने दी जानकारी

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 30- 31 मई को इंदौर में

इंदौर मध्य प्रदेश से कन्हैया गोयल की खबर

इंदौर -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन आगामी 30 एवं 31मई 2026 को देश के स्वछतम शहर इंदौर मध्यप्रदेश में होने जा रही है । अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के सानिध्य में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में काफ़ी समाजोपयोगी विषयों पर मंथन एवं समीक्षा करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मीटिंग मे देश के सभी प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री,राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहकर आगामी समय में अग्रवाल संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों का निर्धारण करेंगे। इस मीटिंग में समाज की राजनीतिक भागीदारी के बारे में भी गहन चिन्तन किया जाएगा। आने वाले समय मे समाज के अधिक से अधिक लोग राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाए इसके लिए व्यापक रूप रेखा बनाई जाएगी। समाज में वैवाहिक सम्बन्धों में हो रहे बिखराव पर गहन चिन्तन करके उसका निवारण कैसे हो उसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।अन्य विभिन्न समितियों के राष्ट्रीय स्तर पर संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। जिससे राष्ट्रीय विचारधारा को पूरे देश में लागू की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading