ऐतिहासिक रहा शपथ ग्रहण समारोह-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई राष्ट्रीय टीम ने ली शपथ.दिल्ली के भव्य समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिलाया दायित्व का संकल्प. दिल्ली से लौटकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी. देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों समाज बंधु

ऐतिहासिक रहा शपथ ग्रहण समारोह-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई राष्ट्रीय टीम ने ली शपथ.दिल्ली के भव्य समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिलाया दायित्व का संकल्प. दिल्ली से लौटकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी. देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों समाज बंधु kshititech
दिल्ली में 18 मई को संपन्न अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई राष्ट्रीय टीम ने ली शपथ.दिल्ली के भव्य समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिलाया दायित्व का संकल्प. दिल्ली से लौटकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नई दिल्ली जनपथ स्थित ले मेरिडियन होटल में बीते सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं नवीन कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। देशभर से पहुंचे समाज के वरिष्ठपदाधिकारियों,प्रतिनिधियों और सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह ने संगठन की राष्ट्रीय एकजुटता और सामाजिक प्रभाव का प्रभावशाली परिचय दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।अपने संबोधन में उन्होंने समाज की संगठन शक्ति, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना की।समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल (रांची),राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल (नई दिल्ली),विनोद अग्रवाल (सूरत), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन (नई दिल्ली),राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन (दिल्ली), राजेंद्र अग्रवाल (मुंबई), कुलभूषण गोयल (पंचकुला, हरियाणा), पूरणचंद अग्रवाल (राउरकेला) सहित राष्ट्रीय उपमहामंत्री प्रेमचंद मंगल (धौलपुर), मनोज जिंदल,अमित अग्रवाल तथा प्रमोद जैन (रायपुर, छत्तीसगढ़) ने शपथ ग्रहण कर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।वहीं छत्तीसगढ़ अग्रवाल सम्मेलन के प्रमुख पदाधिकारियों मे शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल रायपुर एवं प्रांतीय चेयरमैन संतोष अग्रवाल रायगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्षों,वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों की बड़ी उपस्थिति ने समारोह को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता,संगठन विस्तार और युवा सहभागिता जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे।भव्य व्यवस्थाओं,अनुशासित आयोजन और उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच संपन्न यह समारोह अग्रवाल समाज की संगठित शक्ति और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बन गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading