धर्मांतरण का सुनियोजित षड्यंत्र बेनकाब -घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पास पहुंचे पीड़ित परिवार. सीएम साहब ने भी दिया कार्रवाई का आश्वासन. प्रबल प्रताप ने लिखा- अब समय है जवाब देने का. अब समय आ गया है एकजुट होने का



धर्मांतरण का सुनियोजित षड्यंत्र बेनकाब -घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पास पहुंचे पीड़ित परिवार. सीएम साहब ने भी दिया कार्रवाई का आश्वासन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय स्तर पर धर्मांतरण को रोकने एवं धर्मांतरण के शिकार लोगों को पुनः घर वापसी करवाने के लिए लगातार काम कर रहे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के निवास पर ऐसे ही एक पीड़ित परिवार ने अपनी आपबीती सुनते हुए खुलासा किया है।तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपरोक्त समस्त जानकारी को सार्वजनिक करते हुए बताया कि रायपुर स्थित आवास पर पीड़ित परिवारों ने भेंटकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने रखा।पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्ष से विद्यालय में मेहनत से साफ-सफ़ाई का कार्य कर रहे हैं और मेहनत से कार्य करने के बावजूद कुछ षड्यंत्रकारी तत्व उन्हें उनके ही अधिकारों वेतन, पीएफ व अन्य सुविधाओं से वंचित करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं।।यह सिर्फ दबाव नहीं, बल्कि लालच, भय और मानसिक उत्पीड़न का सुनियोजित खेल है, जो समाज की जड़ों को खोखला करने का प्रयास कर रहा है। यह सहन नहीं किया जाएगा!यह सीधा-सीधा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक संतुलन पर हमला है!
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि पीड़ितों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के माध्यम से दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के अधिकारों और आस्था के साथ खिलवाड़ न हो।अगर छत्तीसगढ़ की राजधानी में ऐसा हो सकता है, तो सोचिए कि ये षड्यंत्रकारी ताकतें हिंदुओं को गलत तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने में सुदूर वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में कैसे राष्ट्र-विरोधी कृत्य करती होंगी।अब समय है जवाब देने का।अब समय है एकजुट होने का



