*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बाराद्वार क्षेत्र की जनता को मिलेगा चलित पुलिस थाने का लाभ.1 अप्रैल को एसपी साहब की उपस्थिति में चलित थाने का हुआ शुभारंभ। पुलिस कप्तान ठाकुर ने कहा- पुलिस और जनता के बीच सीधे स्थापित होगा संवाद. टीआई नरेंद्र यादव भी रहे मौजूद

बाराद्वार क्षेत्र की जनता को मिलेगा चलित पुलिस थाने का लाभ.1 अप्रैल को एसपी साहब की उपस्थिति में चलित थाने का हुआ शुभारंभ। पुलिस कप्तान ठाकुर ने कहा- पुलिस और जनता के बीच सीधे स्थापित होगा संवाद. टीआई नरेंद्र यादव भी रहे मौजूद kshititech
बाराद्वार थाना क्षेत्र में चलित थाने का शुभारंभ करते जिले के पुलिस कप्तान

बाराद्वार क्षेत्र की जनता को मिलेगा चलित पुलिस थाने का लाभ.1 अप्रैल को एसपी साहब की उपस्थिति में चलित थाने का हुआ शुभारंभ। पुलिस कप्तान ठाकुर ने कहा- पुलिस और जनता के बीच सीधे स्थापित होगा संवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम केकराभाट में आज दिनांक 01.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। चलित थाना में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए तथा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें, जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।उक्त कार्यक्रम मे थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव एव अन्य स्टाफ तथा ग्राम केकराभांठ के जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गांवो से लगभग 300 आम नागरिक उपस्थित हुये ।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button