खून से लाल हुई बंगाल की धरती-बंगाल से बड़ी खबर- सरकार गठन से पहले ही बंगाल में सीएम के दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निज सचिव चंद्रनाथ रथ की हुई गोली मारकर हत्या. भाजपा ने लगाया साजिश का आरोप



बंगाल से बड़ी खबर- सरकार गठन से पहले ही बंगाल में सीएम के दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निज सचिव चंद्रनाथ रथ की हुई गोली मारकर हत्या
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.यह घटना राजधानी कोलकाता के क़रीब मध्यमग्राम में हुई.समाचार एजेंसियों के जारी वीडियोज़ में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाते दिखाया गया है. जिस गाड़ी में वो सवार थे उसमें विधानसभा पास का स्टिकर भी लगा हुआ है.बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को ‘सुनियोजित’ बताया है. तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.ग़ौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में हुए चुनाव में भवानीपुर से टीएमसी नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क़रीब 15 हज़ार वोटों से हराया था.पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ये आशंका ज़ाहिर की जा रही थी कि हिंसक घटनाएं हो सकती हैं. राज्य में तोड़फोड़ और हिंसा की कई ख़बरें आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बयान जारी कर आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोग अपनी पहचान बदलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
टीएमसी और बीजेपी ने क्या-क्या कहा?
राज्य के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने समाचार एजेंसी से कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस क्राइम में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था उसे ज़ब्त कर लिया गया है लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट ग़लत है. हमें घटनास्थल से ज़िंदा कारतूस भी मिले हैं. चश्मदीदों के बयान और अब तक मिले सबूतों के आधार पर इनवेस्टीगेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है.”वहीं शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ये एक सुनियोजित हत्या थी. डीजीपी ने भी यही बताया है. 2-3 दिन पहले रेकी की गई थी
बंगाल की राजनीती फिर गोलियों की आवाज से दहल गई
सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और PA
चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि
उन पर कई राउंड फायरिंग की गई,जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई।चंद्रनाथ रथ सिर्फ PA नहीं थे,बल्कि चुनावी रणनीति और संगठन मेंसुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते थे।घटना के बाद बीजेपी नेसीधे राजनीतिक साजिश के आरोप लगाए हैं।बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा शायद ये ममता की हार का परिणाम हो सकता है।हालांकि इन आरोपों पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन इतना तय है कि इस हत्या ने बंगाल की राजनीति को एक बार फिर बेहद गर्म और तनावपूर्ण बना दिया है।अब सवाल सिर्फ एक मर्डर का नहीं,बल्कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा के लगातार बढ़ते डर का है।






