*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती
पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर- छत्तीसगढ़ से निर्विरोध निर्वाचित हुई भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर- छत्तीसगढ़ से निर्विरोध निर्वाचित हुई भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत की गई प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गई है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तथा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को विगत महीनो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग का सदस्य भी बनाया गया था एवं पिछड़ा वर्ग से वे भारतीय जनता पार्टी में सशक्त महिला के रूप में अपनी पहचान रखती हैं