अंबिकापुर शहर में 19 अप्रैल को होगा श्री अग्रोहा पैलेस का भव्य भूमि पूजन समारोह. अग्रवाल समाज के बंधुओ के सहयोग से श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट ने की है पहल. अग्रवाल समाज के एक बड़े सामाजिक भवन के रूप में होगा इसका निर्माण

अंबिकापुर शहर में 19 अप्रैल को होगा श्री अग्रोहा पैलेस का भव्य भूमि पूजन समारोह. अग्रवाल समाज के बंधुओ के सहयोग से श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट ने की है पहल. अग्रवाल समाज के एक बड़े सामाजिक भवन के रूप में होगा इसका निर्माण kshititech
अंबिकापुर में बनने वाले श्री अग्रोहा पहले का प्रस्तावित स्वरूप

अंबिकापुर शहर में 19 अप्रैल को होगा श्री अग्रोहा पैलेस का भव्य भूमि पूजन समारोह. अग्रवाल समाज के बंधुओ के सहयोग से श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट ने की है पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं ऊर्जा धनी रायगढ़ के बाद अब अंबिकापुर शहर में अग्रवाल समाज के दानदाताओं द्वारा भव्य श्री अग्रोहा पैलेस का निर्माण किया जाएगा तथा उपरोक्त निर्माण को लेकर श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट अंबिकापुर में एक पहल करते हुए इस बीड़ा को उठाया है।एवं श्री अग्रोहा पैलेस में जहां भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा तो वहीं वर्तमान समय के अनुसार शादी विवाह एवं अन्य कार्यों के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरे हाल।मैदान एवं अन्य आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य होंगे एवं उपरोक्त निर्माण कार्य का भूमि पूजन 19 अप्रैल 2026, दिन-रविवार को समय प्रातः 11 बजे स्थान लालमाठी, लुचकी घाट काली मंदिर के आगे आयोजित किया गया है एवं श्री अग्रोहा पैलेस
में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूम धाम से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल माननीय मंत्री छ.ग. शासन, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक व्यास एवं धर्मस्व।विशिष्ट अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल माननीय सांसद, रायपुर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री।अतिथि गण श्री योगेश अग्रवाल माननीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, खज्ञ.श्री बाबूलाल अग्रवाल मानबीय चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर।श्री अजय अग्रवाल माननीय निवर्तमान उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन, रू.म. शासन शान होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट अंबिकापुर द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी समाज बंधुओ से निवेदन किया है कि सभी सपरिवार उपस्थित होकर एक आहुति अपने नाम की देकर पुण्य के सहभागी बनें। तथा कार्यक्रम के पश्चात आगंतुक गणमान्य नागरिकों के लिए महाप्रसाद एवं जलपान की भी व्यवस्था रखी गई है

सर्व सुविधा युक्त आधुनिक तकनीक से होगा अग्रोहा पैलेस का निर्माण

अंबिकापुर शहर में प्रस्तावित अग्रवाल समाज के इस श्री अग्रोहा पैलेस का निर्माण वर्तमान समय में शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में बड़े महानगरों की तरह अत्याधुनिक तरीके से किया जाएगा एवं भवन में जहां वर पक्ष एवं वधू पक्ष दोनों रुक कर विवाह कार्य संपन्न करवा सके एवं अग्रवाल समाज के साथ-साथ अन्य समाज के तथा सर्व वर्ग के लोगों के लिए भी यह भवन समय-समय पर श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट के द्वारा निर्धारित किए जाने वाले नियमों के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा तथा भवन निर्माण को लेकर जहां अग्रवाल समाज के लोग आगे बढ़कर इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं। तो वहीं श्री अग्रोहा पैलेस ट्रस्ट ने भी बहुत ही सुंदर भवन निर्माण की योजना बनाई है

रायपुर एवं रायगढ़ शहर में भी अग्रवाल समाज के अग्रोहा धाम भवन बने हैं एक मिसाल

वर्तमान समय में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित श्री अग्रसेन धाम एवं रायगढ़ शहर का श्री अग्रोहा धाम सर्व सुविधायुक्त अत्याधुनिक भवनो के लिए जाना जा रहा है। एवं इन भवनों में जहां समाज के लोग अपने बच्चों के विवाह कर रहे हैं।तो वहीं बड़े-बड़े आयोजनों में भी ये भवन उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं

अंबिकापुर में अग्रोहा पैलेस का निर्माण होगा करोड़ों रुपए की लागत से

अंबिकापुर शहर में प्रस्तावित श्री अग्रोहा पैलेस का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया जाएगा तथा इस निर्माण के लिए जहां अग्रवाल समाज के लोगों ने मुक्त हस्त से अपना सहयोग देकर इस कार्य को प्रारंभ किया है. तो वहीं पूरे प्रदेश में श्री अग्रोहा पैलेस निर्माण की प्रस्तावित कार्य योजना की प्रशंसा हो रही है

प्रातिक्रिया दे