*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

5 अक्टूबर को संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का होगा प्रथम वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया निमंत्रण, उज्जवल दीवान ने दी जानकारी, सम्मेलन में आने वाले सदस्यों को निशुल्क शॉपिंग का भी मिलेगा मौका

5 अक्टूबर को संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का होगा प्रथम वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया निमंत्रण, उज्जवल दीवान ने दी जानकारी, सम्मेलन में आने वाले सदस्यों को निशुल्क शॉपिंग का भी मिलेगा मौका kshititech
मुख्यमंत्री जी को सम्मेलन का निमंत्रण देते संघ के सदस्य

कार्यक्रम का आमंत्रण

5 अक्टूबर को संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का होगा प्रथम वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया निमंत्रण, उज्जवल दीवान ने दी जानकारी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-5 अक्टूबर 2025 को दुर्ग में होने वाले “सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ” के प्रथम वार्षिक महासम्मेलन में उपस्थिति हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण पत्र दिया गया जहाँ सम्मेलन में उपस्थिति हेतु मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया है।जैसा कि सभी को ज्ञात है कि “संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ” का 5 अक्टूबर 2025 को प्रथम महासम्मेलन विवेकानंद भवन, केंद्रीय जेल के पास दुर्ग में रखा गया है, जिसमे पूरे प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के परिजनों के साथ सशस्त्र बल, डीएसएफ, सहायक आरक्षक, नगरसेना और जेल विभाग के कर्मचारियों के परिजन सम्मिलित होंगे जिनकी संख्या लगभग 30000 तक होने की संभावना है।छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार हो रहे पुलिस परिवार के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित समस्त मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विपक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित बहुत ने नेताओं, पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है जिस से अनुमान लगाया जा सकता है कि अब पुलिस परिवार अपने अध्यक्ष उज्जवल दीवान की अगुवाई में एक अलग रणनीति के साथ भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी में है, जिसमे पक्ष-विपक्ष, पुलिस विभाग के आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहेंगे तथा उन सभी की उपस्थिति का व्यापक असर पुलिस की भलाई हेतु भविष्य में देखने को मिलेगा।

संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान लगातार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जा-जा कर खुद ही आमंत्रण पत्र बाँटते नजर आ रहे हैं और यहां तक जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी एसआरपी कल्लूरी सहित बहुत से पुलिस अधिकारियों को सम्मेलन में आने का न्योता दिया गया है।उज्जवल दीवान ने बात-चीत के दौरान बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी मंत्रियों, नेताओं, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित संयुक्त पुलिस परिवार के सदस्यों को महासम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है और यदि इसी प्रकार की स्थिति रही तो लगभग 30000 लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जिसमें बस्तर संभाग, बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग, राजनांदगांव संभाग व दुर्ग संभाग से ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार को आपस मे मिलान है तथा कार्यक्रम का विषय- समाज मे पुलिस के अच्छे कार्य तथा भविष्य में पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए शासन की क्या अच्छी योजनाएं हैं तथा संगठन क्या अच्छा कार्य पुलिस परिवार के लिए करेगा उस विषय को रखा गया है तथा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों से किसी भी प्रकार का कोई माँग नही किया जाएगा यह कार्यक्रम सिर्फ आपसी मिलन व पुलिस परिवार की एकता को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात के दौरान संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान, संरक्षक पूर्व विधायक रामदयाल उइके, नवीन राव, आशीष अवस्थी, राजेश रजक, अभिषेक गुप्ता मौजूद थे

पुलिस परिवार के सम्मेलन में आने वाले सदस्यों को दीपावली शॉपिंग करवाने की हुई घोषणा : उज्जवल दीवान

संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि दिनांक 05/10/2025 को सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुर्ग आने वाले संगठन के भाईयों एवं बहनों को दीपावली का शॉपिंग करवाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा है कि दुर्ग आने वाली सभी बहनों को एक साड़ी और सभी भाईयों को एक टीशर्ट दुर्ग मार्केट से दिलाया जायेगा, अर्थात पुलिस परिवार के लिए घूमना, खाना-पीना और शॉपिंग वाला माहौल रहेगा।

5 अक्टूबर को संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का होगा प्रथम वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया निमंत्रण, उज्जवल दीवान ने दी जानकारी, सम्मेलन में आने वाले सदस्यों को निशुल्क शॉपिंग का भी मिलेगा मौका kshititech
संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का सम्मेलन

प्रातिक्रिया दे

Back to top button