रंग लाया जुड़गा के भाजपा नेता, इंजीनियर पुरन जायसवाल का प्रयास, जुड़गा के नजदीक स्थित बंजारी धाम पनारी को किया जाएगा टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने दी जानकारी


रंग लाया जुड़गा के भाजपा नेता, इंजीनियर पुरन जायसवाल का प्रयास, जुड़गा के नजदीक स्थित बंजारी धाम पनारी को किया जाएगा टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत जुड़गा के पूर्व सरपंच पुत्र ,भाजपा नेता इंजीनियर पुरन जायसवाल ने विगत जनवरी माह में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें पनारी स्थित बंजारी धाम को टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया था, साथ ही बताया था कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को काफी भाता है,एवं इस दिशा में पहल की जाए, इंजीनियर पुरन जायसवाल की पहल पर तत्काल पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस दिशा में काम करना प्रारंभ कर दिया है तथा छत्तीसगढ़ शासन टूरिज्म बोर्ड ने अपने प्रेषित पत्र में बताया है कि सक्ती जिला के अंतर्गत ग्राम पनारी में स्थित बंजारी धाम वाटरफाल एवं देवरी जलाशय को पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने हेतु लेख किया गया है।कृपया अवगत हो कि प्रस्तावित स्थल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अंतर्गत सक्ती जिला के चिन्हांकित पर्यटन स्थल सूची में शामिल नही है एवं विभाग में स्थल के संबंध में जानकारी उपलब्ध नही है। वर्त्तमान में पर्यटन स्थल के चिन्हांकन करने एवं तदुपरांत चिन्हांकन की कैटेगरी के आधार पर विकास कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया है, अतः ग्राम पनारी में स्थित बंजारी धाम वाटरफाल एवं देवरी जलाशय को पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने हेतु निर्धारित प्रारूप में स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी (परीक्षण प्रतिवेदन) तैयार कराकर शीघ्र इस कार्यालय को प्रेषित करने का कष्ट करेंगे। जिससे इस संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जा सके। प्रारूप Google Drive-https//shorturl.at/rXRHM वेबसाईट से डाउनलोड्स किया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ शासन टूरिज्म बोर्ड द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी पत्र में दी गई है



