शक्ति जिले के स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर किया जिले को गौरवांनित, राजभवन में राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए भारत स्काउट गाइड के बच्चे, शक्ति जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी सभी बच्चों को अंकित ने कहा- यह शक्ति जिले के लिए गौरवशाली दिन, स्काउटिंग के क्षेत्र में पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी जिले के रूप में है शक्ति की पहचान

शक्ति जिले के स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर किया जिले को गौरवांनित, राजभवन में राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए भारत स्काउट गाइड के बच्चे, शक्ति जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी सभी बच्चों को अंकित ने कहा- यह शक्ति जिले के लिए गौरवशाली दिन, स्काउटिंग के क्षेत्र में पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी जिले के रूप में है शक्ति की पहचान kshititech
26 मई को राजभवन रायपुर में भारत स्काउट गाइड के बच्चों को मिला सम्मान
शक्ति जिले के स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर किया जिले को गौरवांनित, राजभवन में राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए भारत स्काउट गाइड के बच्चे, शक्ति जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी सभी बच्चों को अंकित ने कहा- यह शक्ति जिले के लिए गौरवशाली दिन, स्काउटिंग के क्षेत्र में पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी जिले के रूप में है शक्ति की पहचान kshititech
पूरे प्रदेश में भारत स्काउट गाइड के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अग्रणी जिला सकती

शक्ति जिले के स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर किया जिले को गौरवांनित, राजभवन में राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए भारत स्काउट गाइड के बच्चे, शक्ति जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी सभी बच्चों को अंकित ने कहा- यह शक्ति जिले के लिए गौरवशाली दिन

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-26 मई को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य संघ का राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जवाबदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्तों एवं परिजनों को भी इसकेे लिए प्रेरित करने को कहा।श्री डेका ने सम्मान प्राप्त होने पर स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अपने आदर्श वाक्य ‘‘तैयार हो‘‘ के अनुरूप हमेशा अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के साथ देश और समाज की मदद हेतु तत्पर रहते हैं। देश के युवाओं को अच्छे नागरिक बनने, आत्मनिर्माण करने और सेवा कार्य हेतु सदा तैयार रहने की प्रेरणा देते हैं। आज भारत के युवा, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में कदम बढ़ाते हैं जहां उन्हें अपना करियर बनाना है। उसके लिए कठिन परिश्रम और लगन के साथ समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। अगर एक बार, दो बार अपने लक्ष्य से चूक भी गए तो निराश मत हो बल्कि उन असफलताओं और पिछले अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ें। हार नहीं मानते हुए पुनः अपने आप को तैयार करें और लक्ष्य की ओर बढें, सफलता जरूर मिलेगी अनुशासन, दृढ़ संकल्प और स्वयं पर विश्वास, सफलता की ओर ले जाता है।श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित रखने, साइबर अपराध, जाति भेदभाव जैसे अन्य विषयों पर विभिन्न माध्यमों से समाज को जागरूक करने के कार्य की सराहना की और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रोवर्स, रेंजर्स दलों का पंजीयन और गठन होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल और राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव को बधाई दी

समारोह में सक्ती जिले से सर्वश्रेष्ठ स्काउट लक्की सिदार, युवराज पटेल, रोहन कुमार केंवट,पुष्कर सिंह जगत एवं सर्वश्रेष्ठ गाइड कु.हिमांशी सिदार, कुु.लिलीमा सिदार, कु.महिमा सिंह सिदार ,कु. तन्नू बरेठ , और कु.सोनिया सिदार को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया।इसी तरह सर्वश्रेष्ठ स्काउटर गोपाल राम वर्मा व मिलन सिंह सिन्हा एवं सर्वश्रेष्ठ गाइडर श्रीमती पुष्पा शांडिल्य व सुश्री रजनीकला पाटकर सम्मानित हुए। दीर्घ सेवा अलंकरण स्काउटर रोमन लाल साहू व गाइडर श्रीमती बीना यादव को प्रदान किया गया कार्यक्रम में स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं आभार प्रदर्शन राज्य सचिव कैलाश सोनी ने दिया।कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेशअग्रवाल,राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं राज्य के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आये हुए स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित थे

राजभवन रायपुर में शक्ति जिले के भारत स्काउट गाइड के बच्चों के सम्मानित होने पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं साथ ही विद्यालय परिवार शासकीय हाई स्कूल परसदाखुर्द एवं उनके मार्गदर्शक सक्रिय यूनिट लीडर्स कमलादपि गबेल व सुरेंद्र सिंह सिदार को बधाई देते हुए उनके मेहनत एवं लगन की सराहना की है,वहीं जिले की इस उपलब्धि से जिला संघ सक्ती के सभी पदाधिकारी एवं यूनिट लीडर्स में हर्ष व्याप्त है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading