हिंसक हमले में मारे गए कोटवार का शव 8 मार्च को लाया गया गोरखा पाली, कोटवार संघ सहित ग्रामीणों ने करी मुआवजे की मांग, एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा- शासन के नियमों के अनुरूप दी जाएगी सहायता राशि, शक्ति जिले के एसपी साहब के निर्देशन में पुलिस बारीकी से कर रही है पूरी घटना की जांच


हिंसक हमले में मारे गए कोटवार का शव लाया गया गोरखा पाली, कोटवार सहित ग्रामीणों ने करी मुआवजे की मांग, एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा- शासन के नियमों के अनुरूप दी जाएगी सहायता राशि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-4 मार्च को शक्ति जिला मुख्यालय से लगे गोरखा पाली विकासखंड मालखरौदा में हुई हिंसक घटना में घायल कोटवार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, 8 मार्च को कोटवार के शव को ग्राम गोरखा पाली लाया गया, जहां कोटवार संघ खड़ा नजर आया तो वहीं ग्राम वासियों ने भी कोटवार के शव को रखकर मुआवजे की मांग की, जिस पर मौके पर गांव में उपस्थित शक्ति जिले के एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा कि गोरखा पाली मामले में दोनों पक्षो के खिलाफ मालखरौदा थाने में अपराध दर्ज किया गया है, तथा कोटवार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिस पर शासन की निर्धारित सहायता राशि उनके परिवार जनों को प्रदान की जाएगी तथा पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, एवं गांव में शांति है,किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है



