गौ सेवा का सबसे बड़ा काम- घायल गौ माता की सेवा हेतु शक्ति के अग्रसेन सेवा संघ द्वारा 16 मई को गौ सेवा समिति शक्ति को दी जाएगी गौ सेवा वाहन, शक्ति के हाईस्कूल मैदान में होगा लोकार्पण समारोह, गौ सेवा समिति द्वारा किया जाएगा वाहन का स्थाई संचालन

गौ सेवा का सबसे बड़ा काम- घायल गौ माता की सेवा हेतु शक्ति के अग्रसेन सेवा संघ द्वारा 16 मई को गौ सेवा समिति शक्ति को दी जाएगी गौ सेवा वाहन, शक्ति के हाईस्कूल मैदान में होगा लोकार्पण समारोह, गौ सेवा समिति द्वारा किया जाएगा वाहन का स्थाई संचालन kshititech
अग्रसेन सेवा संघ शक्ति द्वारा तैयार की गई घायल गौ माताओ के लिए वाहन

घायल गौ माता की सेवा हेतु शक्ति के अग्रसेन सेवा संघ द्वारा 16 मई को गौ सेवा समिति शक्ति को दी जाएगी गौ सेवा वाहन, शक्ति के हाईस्कूल मैदान में होगा लोकार्पण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति क्षेत्र के नेशनल हाईवे सहित प्रमुख मार्गो में आए दिन गौ माताएं छोटे-बड़े वाहनों की ठोकर से घायल हो जाती हैं, साथ ही ऐसी बीमार अवस्था में भी गौ माताओ को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने हेतु वाहन की आवश्यकता पड़ती है, किंतु सुविधाजनक वाहन की अनुपलब्धता के चलते गौ माताओ का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा था, जिसे देखते हुए शक्ति की सामाजिक संस्था अग्रसेन सेवा संघ ने एक कदम आगे बढ़ते हुए एक अनुकरणीय पहल की है, तथा शक्ति नगर वासियों के जन सहयोग से एक वाहन खरीद कर व्यवस्थित ढंग से बनाया गया है, एवं इस वाहन को 16 मई 2025 दिन- शुक्रवार को शाम 6:00 बजे शक्ति के बालक हाईस्कूल प्रांगण में शहर की गौ माता की सेवा करने के लिए विगत लंबे समय से काम करने वाली गौ सेवा समिति को प्रदान किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए अग्रसेन सेवा संघ शक्ति के सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त वाहन को बेहतर संचालन की सोच से गौ सेवा समिति को प्रदत किया जाना है, तथा इस अवसर पर अग्रसेन सेवा संघ ने समस्त शहर वासियों एवं गौ सेवकों को भी उपस्थित रहने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading