बाबा भोलेनाथ की आराधना का सबसे बड़ा आयोजन- कोरबा में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक होगी विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा, श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा ने किया है आयोजन, लाखों शिव भक्त करेंगे कथा का श्रवण, शिवमय हो जाएगी ऊर्जा की नगरी

बाबा भोलेनाथ की आराधना का सबसे बड़ा आयोजन- कोरबा में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक होगी विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा, श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा ने किया है आयोजन, लाखों शिव भक्त करेंगे कथा का श्रवण, शिवमय हो जाएगी ऊर्जा की नगरी kshititech
श्री शिव महापुराण कथा का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए

कोरबा में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक होगी विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा, श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा शहर के मां सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम नहर मार्ग पर खैर भवन कनवेरी में देश के विश्व विख्यात भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया है, यह कार्यक्रम श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा द्वारा आयोजित है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से शिव भक्त एवं धर्म प्रेमी शामिल होंगे,उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा भोले भंडारी की कृपा से पवित्र श्रावणी मास के द्वितीय दिवस 12 जुलाई से यह शिव महापुराण कथा प्रारंभ होगी, जिसे लेकर व्यापक रूप से पंडाल एवं आगंतुकों के कथा श्रवण की सुंदर व्यवस्था की जा रही है,एवं पूरे कार्यक्रम स्थल को बारिश मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है, तो वहीं इस सात दिवस यह श्री शिव महापुराण कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से बाबा भोलेनाथ के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण लाभ शिव भक्तों को मिलेगा,तथा श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमियों को इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है,तो इसका पूरे प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार प्रचार किया जा रहा है, एवं आयोजन समिति के सदस्य विभिन्न शहरों में जाकर धर्म प्रेमियों को भी इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं, तो वहीं इस पूरे कार्यक्रम को लेकर शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है,एवं श्रावणी मास बाबा भोलेनाथ की आराधना का एक पुनीत महीना होता है तथा इस सावन के महीने में लोग बाबा भोलेनाथ की आराधना एवं अटूट आस्था में डूब जाते हैं, शिव महापुराण कथा से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष के मोबाइल नंबर- 9827112405, सचिव के मोबाइल नंबर- 62633160 11 कोषाध्यक्ष के मोबाइल नंबर- 888780 एवं अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर- 9406320742 ,9827469304, 9584 3761 41, 9098695235, 98279 73292, 9399177277, 9827979890 एवं 9826 769918 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading