न्याय मांगने धरने पर बैठे सबरिया आदिवासी परिवार को नहीं मना पाया प्रशासन-शक्ति के जमीन कारोबारियो ने कहा- आदतन वसूली बाज पर हो कार्रवाई। अन्यथा कारोबारी भी करेंगे आंदोलन। 3 दिन से धरने पर बैठे आदिवासी परिवार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे तहसीलदार साहब। जिला मुख्यालय के गौरव पथ पर चल रहा है धरना

न्याय मांगने धरने पर बैठे सबरिया आदिवासी परिवार को नहीं मना पाया प्रशासन-शक्ति के जमीन कारोबारियो ने कहा- आदतन वसूली बाज पर हो कार्रवाई। अन्यथा कारोबारी भी करेंगे आंदोलन। 3 दिन से धरने पर बैठे आदिवासी परिवार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे तहसीलदार साहब। जिला मुख्यालय के गौरव पथ पर चल रहा है धरना kshititech

न्याय मांगने धरने पर बैठे सबरियां आदिवासी परिवार को नहीं मना पाया प्रशासन-शक्ति के जमीन कारोबारियो ने कहा- आदतन वसूली बाज पर हो कार्रवाई। अन्यथा कारोबारी भी करेंगे आंदोलन। 3 दिन से धरने पर बैठे आदिवासी परिवार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे तहसीलदार साहब। जिला मुख्यालय के गौरव पथ पर चल रहा है धरना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति -शक्ति शहर के गौरव पथ मार्ग पर पुलिस थाना के ठीक सामने विगत तीन दिनों से ग्राम जेठा के कुछ सबरिया आदिवासी परिवार द्वारा अवैध रकम मांगने को लेकर धरना दिया जा रहा है। तथा धरने पर बैठे सबरिया आदिवासी परिवार का कहना है कि उनकी स्वयं जमीन को लेकर किसी भानू नाम के व्यक्ति जो की अपने आप को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पदाधिकारी बताता है उसके द्वारा रकम मांगी जा रही है।जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर सहित पुलिस में भी की है। किंतु आज तक उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है। जिसे लेकर वे अपने पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठे हैं।तथा 21 मार्च को शक्ति के नवनियुक्त तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी अपने राजस्व विभाग की टीम के साथ गौरव पथ मार्ग पर चल रहे इस धरना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने धरने पर बैठे आदिवासी परिवार से उनके द्वारा की गई शिकायत पर चर्चा की। चर्चा के दौरान तहसीलदार साहब को आदिवासी परिवार के सदस्यों द्वारा कहा गया कि हमारे साथ हो रहे अन्याय के मामले में जब तक कार्रवाई नहीं होगी।तब तक हम धरने से नहीं हटेंगे।

वहीं इस दौरान तहसीलदार साहब के मौका स्थल पर पहुंचने की सूचना पाकर शक्ति के कुछ जमीन कारोबारी भी वहां पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश बंसल कालू रघुनाथ अग्रवाल। सुमित अग्रवाल बंटी महाराज प्रमुख थे। उन्होंने भी बताया कि उनके द्वारा शक्ति क्षेत्र में जमीनों का लेनदेन किया जाता है। एवं विगत वर्षों में कुछ जमीनें खरीदी गई थी तथा भानू नामक व्यक्ति द्वारा धौंस दिखाकर जमीनों में अनावश्यक अड़ंगा डालते हुए परेशान करने का प्रयास किया गया।तथा पैसे रकम मांगने का प्रयास भी किया गया। किंतु उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई अवैध रकम उन्हें नहीं दी। तथा ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए वही पूरी घटना के बाद शक्ति के तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी ने एक भेंटवार्ता में बताया कि आदिवासी परिवार द्वारा अवैध रकम मांगने की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच करने हम यहां पहुंचे हैं। तथा उन्होंने पूरी घटना से अवगत होते हुए कुछ व्यापारियों की भी शिकायतों को सुना है तथा संपूर्ण प्रतिवेदन वे अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेंगे

शक्ति के गौरव पथ मार्ग पर आदिवासी परिवार द्वारा धरने के लिए लगाया गया टेंट रात तक नहीं जाता है। तथा इससे यह बात जाहिर है कि आदिवासी परिवार को मनाने पहुंचे तहसीलदार साहब की बातों का कोई असर नहीं हुआ है। तथा आदिवासी परिवार 22 मार्च को भी धरने पर बैठेगा ऐसा संभावना व्यक्त की जा रही है। तथा जिस स्थान पर आदिवासी परिवार द्वारा धरना दिया जा रहा है वह शक्ति शहर के हृदय स्थल पर स्थित है एवं पुलिस थाना के ठीक सामने तथा पुराने एसडीएम बंगले के सामने लगा हुआ है। एवं यहीं से होकर प्रतिदिन छोटे-बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading