*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

सेवाभावी महिलाओं की सक्रियता को मिला सम्मान-रचनात्मक कार्यों के लिए शक्ति की महिला जागृति शाखा को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान। शाखा अध्यक्ष मीनल अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने करी अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता

सेवाभावी महिलाओं की सक्रियता को मिला सम्मान-रचनात्मक कार्यों के लिए शक्ति की महिला जागृति शाखा को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान। शाखा अध्यक्ष मीनल अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने करी अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता kshititech
महिला जागृति शाखा शक्ति को 29 मार्च को मिला प्रादेशिक सम्मान

रचनात्मक कार्यों के लिए शक्ति की महिला जागृति शाखा को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान। शाखा अध्यक्ष मीनल अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने करी अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत 28 वर्षों से शक्ति शहर में सेवा।रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों को गति देने वाली मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा को 29 मार्च को जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रादेशिक अधिवेशन में विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा किया। इस दौरान महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती रितु पवन अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए। तथा इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय तथा प्रांतीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में शक्ति शाखा को संगठन के प्रति अविरल निष्ठा। कर्तव्य निष्ठता एवं निस्वार्थ समर्पण का अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया।तो वहीं इसके अलावा शक्ति शाखा को अग्रिम शुल्क भुगतान एवं विशिष्ट शाखा का सम्मान।सर्वश्रेष्ठ रक्तदान कार्यक्रम एवं कावड़ यात्रा कार्यक्रम के लिए भी सम्मानित किया गया

इस अवसर पर महिला जागृति शाखा शक्ति के कार्यों की प्रदेश के मंच पर प्रशंसा की गई।तो वही शक्ति शाखा के सभी सदस्य एक ड्रेस कोड में इस अधिवेशन में पहुंचे थे। तथा सदस्यों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे महिला शाखाओ के सदस्यों से भी मुलाकात की तथा मंच के प्रदेश संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के भी सराहना की। इस दौरान श्रीमती मीनल अग्रवाल ने शक्ति शाखा को मिले उपरोक्त समस्त सम्मान को सभी सदस्यों की सक्रियता के चलते हासिल होना बताया है। तथा इस सम्मान को सभी शाखा सदस्यों को समर्पित करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button