छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्तीसामाजिक

शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा आयोजन— शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त

<em>शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा </em>आयोजन<em>-- शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त</em> kshititech
आदिशक्ति मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर
<em>शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा </em>आयोजन<em>-- शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त</em> kshititech
श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति की नई कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन
<em>शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा </em>आयोजन<em>-- शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त</em> kshititech
मां अष्टभुजी देवी अड़भार

शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा आयोजन– शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-विगत 23 वर्षों से निरंतर शक्ति शहर से आदि शक्ति मां चंद्रहासिनी देवी की पावन नगरी चंद्रपुर तक की लगभग 65 किलोमीटर लंबी पैदल पदयात्रा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा आयोजित की जा रही है, इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन मौके पर 18 अक्टूबर की शाम यह पदयात्रा शक्ति शहर से प्रारंभ होगी जो की शक्ति,टेमर,भद्री चौक,धुरकोट,बघोद,अमलड़िहा,मिरौनी होते हुए चंद्रपुर पहुंचेगी

एवं 24 वीं पदयात्रा को लेकर जहां श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं, तो वहीं इस वर्ष यात्रा को वृहद रूप देने हेतु श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है, पूर्व में समिति के अध्यक्ष हेमंत देवांगन लगभग दो वर्षों तक अपना सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं, एवं विगत दिनों समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के रूप में प्रकाश चंद अग्रवाल ट्राली को चुना गया, इस अवसर पर श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) सहित काफी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे तथा सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाशचंद्र अग्रवाल को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में समिति के कार्य को गति मिलने की बात कही, वहीं प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने भी कहा है कि आने वाले 18 अक्टूबर को माता रानी की 24वीं पदयात्रा ऐतिहासिक होगी तथा हम सभी मिलजुल कर इस पदयात्रा को सफल बनाएंगे

वही 24वीं पदयात्रा को लेकर जहां श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के जगह-जगह प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ हो गया है, तो वहीं पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह इस पैदल पदयात्रियों का भी जोरदार स्वागत किया जाता है, एवं हजारों की संख्या में लोग मां चंद्रहासिनी देवी पर आस्था दिखाते हुए पैदल ही शक्ति से निकलते हैं, जिसमें माताएं, बहने, युवा वर्ग, वरिष्ठ जन एवं बच्चे भी काफी संख्या में शामिल होते हैं, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने सभी देवी भक्तों को इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है

<em>शक्ति में देवी आस्था का होगा 24 वा बड़ा </em>आयोजन<em>-- शक्ति से चंद्रपुर तक 18 अक्टूबर को जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पैदल यात्रा,यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, 24वें वर्ष का होगा शानदार आयोजन, समिति का हुआ पुनर्गठन प्रकाश चंद्र अग्रवाल बनाए गए नए अध्यक्ष, हेमंत देवांगन के सफल कार्यकाल के लिए किया गया आभार व्यक्त</em> kshititech
श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर मां अष्टभुजी देवी अड़भार की भी निकाली जाती है पैदल पदयात्रा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button