धन्यवाद महंत जी-महंत जी के पत्र से टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने परिवार सहित किए उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन. विशिष्ट अतिथि के रूप में सीधे दर्शन का लाभ मिला सोनी परिवार को। सोनी परिवार ने किया महंत जी का धन्यवाद. सांसद- विधायकों के पत्र से देश के प्रसिद्ध मंदिरों में मिलती है सीधे दर्शन की सुविधा

धन्यवाद महंत जी-महंत जी के पत्र से टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने परिवार सहित किए उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन. विशिष्ट अतिथि के रूप में सीधे दर्शन का लाभ मिला सोनी परिवार को। सोनी परिवार ने किया महंत जी का धन्यवाद. सांसद- विधायकों के पत्र से देश के प्रसिद्ध मंदिरों में मिलती है सीधे दर्शन की सुविधा kshititech

महंत जी के पत्र से टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने परिवार सहित किए उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन. विशिष्ट अतिथि के रूप में सीधे दर्शन का लाभ मिला सोनी परिवार को। सोनी परिवार ने किया महंत जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत क्षेत्र के विकास के लिए जहां लगातार काम करते हैं। तो वहीं क्षेत्र की जनता एवं नागरिकों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी दर्शन की सुचारू सुविधा उन्हें मिल सके इस दिशा में भी वे पहल करते हैं। कुछ इसी तरह से शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टैमर के सरपंच एवं अधिवक्ता चंद्र कुमार सोनी अपने परिवार सहित मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। तथा वहां की भारी भरकम भीड़ को देखते हुए चंद्र कुमार सोनी ने महंत जी से आग्रह किया। जिस पर तत्काल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जिला मजिस्ट्रेट उज्जैन मध्य प्रदेश को मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर उनके दर्शन की सुचारू व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए तथा जब चंद्र कुमार सोनी उज्जैन पहुंचे तो वहां सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से उन्हें महाकाल मंदिर के दर्शन के वीआईपी व्यवस्था मिली तथा उनकी आवभगत भी की गई एवं चंद्र कुमार सोनी ने महाकाल के दर्शन कर पूरे क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की तथा डॉ चरण दास महंत जैसे प्रखर व्यक्तित्व के धनी एवं जन सेवक को सदैव सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की इसी तरह ऊर्जा प्रदान करने की महाकाल से भी कामना की तथा सोनी परिवार ने महंत जी का भी धन्यवाद किया है

सांसद- विधायकों के पत्र से ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों में होते हैं सीधे दर्शन

भारत देश के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में सांसद- विधायकों के पत्र मात्र से ही श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन की व्यवस्था मिलती है। किंतु प्राय देखा जाता है कि अधिकांशत जन प्रतिनिधि अपने इन लेटर का उपयोग ही नहीं करना चाहते तथा जब कार्यकर्ता या नागरिक गण उनके पास जाते हैं तो वे पत्र लिखने में ही आनाकानी करते हैं तथा सांसद- विधायकों के लेटर से रेलवे में भी ट्रेनों में समय पूर्व लेटर लगने से वेटिंग टिकट भी क्लियर हो जाती है। ऐसा सूत्रों का कहना है। किंतु यह सब तभी संभव होता है जब जन प्रतिनिधि की दृढ़ इच्छा शक्ति हो। तब ऐसे कार्यों का लाभ जनता को मिलता है। किंतु क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत की इस पहल पर नागरिक गणों ने उनका आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे