THANKS POLICE-शक्ति पुलिस की सजगता से छह आरोपी जेल की सलाखों के पीछे, वायरल वीडियो पर स्वयं पुलिस ने लिया संज्ञान एवं करी तत्परता से कारवाई, कुछ घंटे में ही आरोपी हुए पुलिस के शिकंजे में, शक्ति एसडीओ पुलिस मनीष कंवर के नेतृत्व में गठित टीम को मिली बड़ी सफलता, मनीष कंवर ने थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में दी जानकारी

THANKS POLICE-शक्ति पुलिस की सजगता से छह आरोपी जेल की सलाखों के पीछे, वायरल वीडियो पर स्वयं पुलिस ने लिया संज्ञान एवं करी तत्परता से कारवाई, कुछ घंटे में ही आरोपी हुए पुलिस के शिकंजे में, शक्ति एसडीओ पुलिस मनीष कंवर के नेतृत्व में गठित टीम को मिली बड़ी सफलता, मनीष कंवर ने थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में दी जानकारी kshititech

शक्ति पुलिस की सजगता से छह आरोपी जेल की सलाखों के पीछे, वायरल वीडियो पर स्वयं पुलिस ने लिया संज्ञान एवं करी तत्परता से कारवाई, कुछ घंटे में ही आरोपी हुए पुलिस के शिकंजे में, शक्ति एसडीओ पुलिस मनीष कंवर के नेतृत्व में गठित टीम को मिली बड़ी सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति पुलिस की सक्रियता एवं सजगता से कुछ घंटे में ही वायरल वीडियो के 6 आरोपी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं, थाना मालखरौदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 12/04/2025 में सक्ति पुलिस की तत्परता से आहत युवक को मिला न्याय। स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस ने की कारवाई, वायरल वीडियो के गंभीरता को अंजाम देने वाले आरोपी सलाखों के पीछे,मालखरौदा के प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल,अपराध क्रमांक 76/2025 धारा 296(2),115(2),126(2),127(2),191(1),351(2) BNS, 3—1 (e)(r)(s) SC/ST Act,नाम आरोपी — (1) गोविंद कुमार चंद्रा पिता नरसिंह चंद्रा उम्र 32 वर्ष, (2) सूर्या उर्फ टोकेश्वर चंद्रा पिता बलवंत चंद्रा उम्र 28 वर्ष, (3) चूड़ामणि चंद्रा उर्फ मणि श्याम लाल चंद्रा उम्र 36 वर्ष, (4) बलवंत चंद्रा पिता श्याम लाल चंद्रा उम्र 46 वर्ष, (5) चक्रधर सिंह पिता श्याम लाल चंद्रा उम्र 46 वर्ष (6) हेम प्रकाश चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 32 साल सभी सकिनान बड़े रवेली, थाना मालखरौदा जिला सक्ति (छ. ग.) है

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.2025 को प्रार्थी जी. आर. बंजारे पिता कार्तिक बौद्ध उम्र 53 साल ग्राम पीहरिद का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2025 के रात्रि 11:00—12:00 बजे ग्राम बड़े रवेली में उपरोक्त आरोपियों द्वारा ग्राम बासीन थाना डभरा का राहुल अंचल को चक्रधर चंद्रा के मकान में जातिगत गली गलौज व जान से मारने की नियत से लाठी, डंडा से मारपीट कर उसको अपमानित किया गया। जिसका वीडियो वायरल हुआ था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जातिगत गाली गलौच करते मारपीट कर अपमानित का वीडियो वायरल किया गया था, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संजीव शुक्ला के सतत् मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) जिला सक्ति द्वारा थाना के अतिरिक्त एस डी ओ पी सक्ती के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई थी, इन टीमों के द्वारा घटना में संलिप्त लोगों को दिनांक 12.04.2025 को पतासाजी कर अपराध कायम करने के 5 घंटे के भीतर पकडा गया ।जिनसे पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया , मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों से मारपीट करने में प्रयुक्त डंडा, केबल तार, रस्सी, कैची, सुई को जप्त किया गया है, आरोपीगण द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व आरोपीयो के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से उपरोक्तआरोपीगणों को दिनांक 12.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ,उक्त कार्यवाही में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तारम, कमलकिशोर महतो, गगन बाजपई , अमित सिंह, उप निरी. सी. पी. कंवर , कमल मैरिसा, समीर दूंगदूंग, स. उ. नि.आदित्य सिंह, दिलीप खलखो, जे. के. वर्मा, लक्ष्मण महानदिया, प्र. आर. पुष्पेंद्र कंवर, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े , सरद सिडार, नन्ही राम यादव, अशोक टंडन, साइबर टीम, चौकी अड्भार, चौकी छपोरा के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading