पीपीटी की परीक्षा शक्ति में-क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण का किया कार्य प्रारंभ.शक्ति जिले के दो परीक्षा केंद्र में होगी व्यापम की पीपीटी परीक्षा. 7 मई को क्रांति कुमार कॉलेज में भी बनाया गया है परीक्षाकेंद्र




क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण का किया कार्य प्रारंभ.शक्ति जिले के दो परीक्षा केंद्र में होगी व्यापम की पीपीटी परीक्षा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के स्वयं सेवकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रान्ति कुमार भारतीय जी के बारे में जानकारी ली गई।पांडुलिपि सर्वेक्षण का कार्य संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार , माननीय कलेक्टर महोदय अमृत विकास टोपनो जिला सक्ती, और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के माननीय कुलपति प्रो विनय चौहान सर के निर्देशानुसार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के मार्गदर्शन में जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े के नेतृत्व में आज सभी स्वयं सेवकों किशन राठौर, संध्या चौहान, बिट्टू राठौर,, लोकेश साहू, प्रभात यादव ने अपनी सहभागिता निभाई। पांडुलिपि सर्वेक्षण में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रान्ति कुमार भारतीय जी के बारे में जानकारी लेने आज बाराद्वार के सेवानिवृत प्राध्यापक घनश्याम अग्रवाल जी घर का भ्रमण किए ।उन्होंने बताया कि भारतीय जी उनके घर में ही रहते थे, यही रहकर वे अपना स्वतंत्रता संग्राम के लिए कार्य किए ,उनके नाम से जिले का अग्रणी शासकीय महाविद्यालय सक्ती जाना जाता है ।उन्होंने बताया कि वे 6 साल तक आंदोलन करने के कारण जेल में रहे ।उनकी कुछ डायरी के लेख,ताम्र पत्र प्राप्त हुए ।उन्होंने बताया कि बहुत से दस्तावेज दीमक खा गया नष्ट होगया । वे गरम दल के क्रांतिकारी थे वे मूलतः बंगाल से थे जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना सोमेश कुमार घिटोड़े और श्री घनश्याम अग्रवाल जी प्रकाश अग्रवाल (जनभागीदारी सदस्य विधायक प्रतिनिधि) के सौजन्य से ये मुलाकात हो पाई ।प्रकाश अग्रवाल,घनश्याम,अग्रवाल और जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने क्रांति कुमार भारतीय जी की संग्रहालय महाविद्यालय में स्थापित करने के बारी में चर्चा की जिसके बारे में में शीघ्र निर्णय लेने की बात कही गई।स्वयं सेवकों द्वारा ग्यानभरतम् एप में इसकी जानकारी अपलोड की गई।जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईद्वारा आगे सक्ती राजमहल, गूंजी तीर्थ,अष्टभुजी मंदिर का सर्वेक्षण किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण में प्रकाश अग्रवाल जनभागीदारी सदस्य विधायक प्रतिनिधि और घनश्याम अग्रवाल जी का विशेष योगदान रहा । ज्ञातव्य है कि प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला सक्ती के पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर भी है ।
7 मई को सक्ती जिले के दो परीक्षा केंद्र में आयोजित होगा छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित पीपीटी प्रवेश परीक्षा।
शक्ति -छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 7 मई 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में पीपीटी प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाएगा।व्यापम द्वारा वेबसाइट में प्रवेश पत्र अपलोड किया जा चुका है । सक्ती जिले के लिए शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती को समन्वय केंद्र बनाया गया है जिसके जिला समन्वयक डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य ) और सहायक समन्वयक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े को बनाया गया है। डॉ डी पी पाटले ने बताया कि सक्ती जिले में दो परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती को बनाया गया है।आज समन्वय केंद्र में परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया और उक्त परीक्षा के संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में दोनों परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष और आब्जर्वर उपस्थित रहे।परीक्षा प्रातः 10 : बजे से दोपहर 1:15 तक आयोजित किया जाएगा ।उक्त परीक्षा के लिए जिला नोडल अधिकारी माननीय कलेक्टर महोदय श्री अमृत विकास टोपनो द्वारा उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है । उक्त परीक्षा का संचालन छत्तीसगढ़ व्यापम और जिला नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार समन्वय केंद्र द्वारा जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा। डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य/समन्वयक) और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (सहायक समन्वयक व्यापम जिला सक्ती) ने बताया कि व्यापम के निर्देशों के अंतर्गत सभी परीक्षार्थियों को हल्का रंग के आधे बाह वाले कपड़े पहन कर आना है गहरा रंग के शर्ट मान्य नहीं होंगे ।कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है और पैरों में चप्पल पहनना है जूते मान्य नहीं है ।अपने साथ प्रवेश पत्र और अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा इसलिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें और प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों का अवलोकन अनिवार्य रूप से कर लेवे।






